सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गई। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

कार के उड़े परखच्चे
बहेरिया थाना अंतर्गत कल देर रात सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। बता दें टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटनास्थल पर तीन दोस्तों ने दम तोड़ दिया।
दमोह से सागर जा रहे थे 4 दोस्त
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय पुष्पेंद्र राजपूत, 29 वर्षीय सूरज गोरखा, 30 वर्षीय अभिनव तिवारी और 35 वर्षीय कुलदीप यादव कार में सवार होकर दमोह से सागर की ओर आ रहे थे। कार कुलदीप चला रहा था। इस दौरान रात करीब 2 बजे सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर बहेरिया थाना क्षेत्र में स्थित कार शोरूम के सामने अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। दुर्घटना में पुष्पेंद्र राजपूत, सूरज और अभिनव की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप गंभीर घायल हुआ है।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, बहेरिया थाना पुलिस ने बताया कि देर रात कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। एक गंभीर घायल है। दमोह की ओर से कार सागर की तरफ आ रही थी। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।