बॉलीवुडमनोरंजन

वर्ल्ड हार्ट डे: इन बॉलीवुड सेलेब्स की हार्ट अटैक ने ली जान, आज भी लोगों के दिलों में हैं जिंदा

मुंबई। हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे के रूप में मनाया जाता है। लोगों को दिल की बीमारी को लेकर जागरूक करने के लिए ये दिन मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई कलाकार हैं जिनकी हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है। तो चलिए आज आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया।

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)

एक्टर, मॉडल और बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को ही हैरान करके रख दिया। सिद्धार्थ अपनी दमदार आवाज और शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते थे। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी मशहूर थी। बिग बॉस 13 में दोनों की मुलाकात हुई थी। सिद्धार्थ के निधन की खबर से शहनाज पूरी तरह से टूट गई हैं।

राजीव कपूर

राजीव कपूर (Rajiv Kapoor)

राजीव कपूर का 58 साल में 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। राजीव कपूर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। जब राजीव कपूर को दिल का दौरा पड़ा जब वो रणधीर कपूर के घर पर थे, जिसके बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पिता राज कपूर का निधन भी 1988 में हार्ट अटैक से हुआ था।

सरोज खान

सरोज खान (Saroj Khan)

माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी सहित कई कलाकारों को अपनी धुन पर डांस करवाने वाली फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था। 3 जुलाई 2020 को 71 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।

इंदर कुमार

इंदर कुमार (Inder Kumar)

सलमान खान के साथ कही प्यार न हो जाए और वांटेड जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता इंदर कुमार कम उम्र में ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए। फिल्म ‘मासूम’ से डेब्यू करने वाले एक्टर इंदर कुमार का 28 जुलाई, 2018 को निधन हो गया था। 43 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय पर हर दूसरी फिल्म में नजर आने वाले इंदर कुमार काम न मिलने की वजह से काफी परेशान थे।

रीमा लागू

रीमा लागू (Reema Lagoo)

फिल्म इंडस्ट्री में ‘मां’ के रोल से दिलों में बसने वालीं एक्ट्रेस रीमा लागू का 18 मई 2017 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। । रीमा ने 30 से ज्यादा फिल्मों में मां का रोल किया था। इनमें से 7 फिल्मों में वे सलमान खान की मां थीं। इनमें ‘मैंने प्यार किया’, ‘साजन’, ‘पत्थर के फूल’, ‘निश्चय’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘जुड़वां’ और ‘शादी करके फंस गया यार’ शामिल हैं। रीमा ने हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया था।

ओम पुरी

ओम पुरी (Om Puri)

कई फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके एक्टर ओम पुरी 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। 6 जनवरी 2017 को ओम पूरी को हार्ट अटैक आया था। वह अपने घर में फर्श पर मृत अवस्था में मिले थे। बॉलीवुड के साथ कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके ओम ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फ़िल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी। 1980 में रिलीज फ़िल्म ‘आक्रोश’ ओम पुरी के करियर की पहली हिट फ़िल्म साबित हुई।

फारुख शेख

फारुख शेख (Farooq Shaikh)

गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता रहे फारुख शेख का 27 दिसंबर 2013 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 65 वर्षीय इस अभिनेता ने दुबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। अभिनेता फारुख शेख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1974 में आई फिल्म ‘गरम हवा’ से किया था। इसके बाद उन्होंने चश्में बद्दूर, उमराओ जान जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

देवानंद

देवानंद (Dev Anand)

बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार देव आनंद की मौत 3 दिसंबर, 2011 को लंदन में हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। देवानंद का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे देव आनंद हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले अभिनेता थे। उन्होंने ‘गाइड’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘सीआईडी’ समेत कई फिल्मों में काम किया था।

विनोद मेहरा

विनोद मेहरा (Vinod Mehra)

संजीव कुमार की ही तरह विनोद मेहरा का भी दिल का दौरा पड़ने से 30 अक्टूबर 1990 को निधन हो गया। जिस वक्त दिल का दौरा पड़ने की वजह से विनोद मेहरा का निधन हुआ उस वक्त वह सिर्फ 45 साल के थे। अपने करियर में लगभग 100 फिल्मों में काम किया। उनकी सफल फिल्मों में लाल पत्थर, अमर प्रेम, हिफाजत जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

किशोर कुमार

किशोर कुमार (Kishore Kumar)

हिंदी सिनेमा के सबसे टैलेंटेड कलाकारों में से एक किशोर कुमार का 13 अक्टूबर 1987 को निधन हो गया था। उन्हें भी दिल का दौरा पड़ा था। आज भी जब किशोर कुमार का नाम आता है तो लोगों के जहन में उनके गाने ताजा हो जाते हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक किशोर कुमार ने बरसों तक बॉलीवुड के साथ-साथ प्रशंसकों के दिलों पर भी राज किया। 58 साल की उम्र में इस महान कलाकार ने अंतिम सांस ली।

संजीव कुमार

संजीव कुमार (Sanjeev Kumar)

संजीव कुमार अपने जमाने के मशहूर अभिनेता थे, उन्होंने परिचय, मौसम, आंधी जैसी कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीता। फिल्म शोले के ठाकुर यानी कि संजीव कुमार का 48 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। वे भी हार्ट अटैक की वजह से 6 नवंबर 1985 को दुनिया से रुखसत हुए। 6 नवंबर 1985 में उनका निधन हो गया।

संबंधित खबरें...

Back to top button