Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

22 महीने से नंबर प्लेट का इंतजार! मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंचा युवक, कमिश्नर भी मुस्कुरा दिए

22 महीने से नंबर प्लेट के लिए भटक रहा था युवक, मंगलवार की जनसुनवाई में कमिश्नर संतोष सिंह के सामने पहुंची शिकायत
22 महीने से नंबर प्लेट का इंतजार! मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंचा युवक, कमिश्नर भी मुस्कुरा दिए
जनसुनवाई में आवेदन देते हुए

इंदौर। बाइक 22 महीने पहले घर आ गई, नंबर भी मिल गया... लेकिन नंबर प्लेट का इंतजार अब तक खत्म नहीं हुआ। लंबे समय से नंबर प्लेट नहीं मिलने से परेशान युवक प्रवीण करजले निवासी बिचोलीमर्दाना ने आखिरकार मंगलवार को इंदौर पुलिस की जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। उसने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को अपनी परेशानी बताई। प्रवीण ने बताया कि उसने करीब 22 महीने पहले बाइक खरीदी थी। वाहन का नंबर भी मिल चुका है, लेकिन नंबर प्लेट अब तक उसे नहीं मिल सकी। नंबर प्लेट नहीं होने के कारण वह बाइक लेकर सड़क पर निकलने में परेशानी महसूस कर रहा है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने के बाद उसने पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: जामताड़ा का नया मॉडल! अब सिम नहीं, गरीबों के बैंक खाते बने ठगों का हथियार

मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान जब युवक ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को अपनी समस्या बताई तो मामला सुनकर कमिश्नर के चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई। हालांकि, उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को युवक की समस्या का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आमतौर पर लोग गंभीर विवाद, अपराध या अन्य बड़ी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन 22 महीने से नंबर प्लेट का इंतजार अपने आप में कुछ अलग मामला रहा। युवक को अब उम्मीद है कि जनसुनवाई में शिकायत के बाद उसकी बाइक की अटकी हुई नंबर प्लेट जल्द मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप पार्ट 2:वीडियो बनाने वाला कैमरा गायब, मिला सिर्फ चार्जर.. मोबाइल लापता और चार्जशीट तैयार

 सड़कों पर रॉन्ग साइड चलकर नियमों को ठेंगा दिखाने वालों की अब खैर नहीं। इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को ऐसा एक्शन लिया कि चालान की जगह सीधे FIR हाथ में थमा दी। चाणक्यपुरी क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी के दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने और गलत तरीके से वाहन खड़े करने वाले चार चालकों को पुलिस ने पकड़ लिया।मंगलवार को यातायात पुलिस ने चाणक्यपुरी चौराहे पर ड्रोन सर्विलांस शुरू किया। कैमरे की नजर जैसे ही वन-वे में गलत दिशा से आते और सड़क पर वाहन खड़े करते चालकों पर पड़ी, पुलिस ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ में अपनों से बिछड़ी ‘लिली’, मलबे के बीच आज भी तलाश रही अपने लोगों को

 कुछ वाहन चालक तो वाहन चालू रखकर ही गलत दिशा में खड़े मिले, जिससे सामने से आने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने इसे महज ट्रैफिक नियम तोड़ना नहीं, बल्कि सड़क पर जानलेवा लापरवाही माना। इसके बाद अन्नपूर्णा थाने में रितेश पिता महेंद्र पटेल, अनपू सिंह, लक्ष्मण सिंगारे और संजय कुमावत के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनके खिलाफ धारा 285 बीएनएस और 177/116 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संबंधित प्रावधानों में पांच हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ सीहोर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

अब 42 सड़कों पर ड्रोन की नजर

ट्रैफिक पुलिस शहर के 42 प्रमुख मार्गों पर निगरानी और कार्रवाई का दायरा बढ़ाने जा रही है। यानी सड़क पर रॉन्ग साइड का शॉर्टकट लेने से पहले वाहन चालकों को अब ऊपर उड़ते ड्रोन की नजर भी याद रखनी होगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts