Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रदेश में दौड़ रहे 2.22 करोड़ वाहन, सबसे अधिक 30.69 लाख इंदौर में

2023 में 14.95 लाख रजिस्टर्ड हुए, यह 2022 से 1.29 लाख अधिक
Follow on Google News
प्रदेश में दौड़ रहे 2.22 करोड़ वाहन, सबसे अधिक 30.69 लाख इंदौर में

आशीष शर्मा, ग्वालियर। प्रदेश की सड़कों पर (पिछले 15 से 20 साल में) 2.22 करोड़ से ज्यादा वाहन दौड़ रहे हैं । इनमें 1.63 करोड़ दो पहिया, 19.44 चार पहिया व अन्य श्रेणी के वाहन हैं। सबसे अधिक वाहन वाले जिले की बात करें तो इंदौर पहले (30.69 लाख) और भोपाल दूसरे नंबर (18.58 वाहन) पर है। वर्ष 2023 में प्रदेश के परिवहन कार्यालयोें में 14.95 लाख वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं, जो वर्ष 2022 से 1.29 लाख ज्यादा हैं।

परिवहन विभाग को वर्ष 2023 में टैक्स के रूप में 38 अरब 93 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ, जो वर्ष 2022 से 25.75 फीसदी अधिक है। वर्ष 2022 में 13.65 लाख वाहनों से 30 अरब 96 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था। वर्ष 2023 में 2022 (2023 में 67860, 2022 में 36809) की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन 31051 ज्यादा खरीदे गए हैं। ज्यादा माइलेज देने पर सीएनजी वाले वाहन वर्ष 2023 में रिकॉर्ड 10411 वाहन बिके, जबकि वर्ष 2022 में सिर्फ 1765 वाहन खरीदे गए थे।

मेले से वाहन रजिस्ट्रेशन में ग्वालियर टॉप पर

व्यापार मेले में वाहन खरीदने पर टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलने के कारण वाहन रजिस्ट्रेशन के मामले में वर्ष 2024 के शुरूआत में ग्वालियर टॉप पर है। जिले में अभी तक 21018 रजिस्टर्ड हुए हैं, जिनमें से 19123 वाहन (दो पहिया 9386, चार पहिया 9734) मेले से बिके हैं।

चार महानगरों की स्थिति

महानगर         वाहन           2023         2022 इंदौर           3069214     189905      161981 भोपाल        1858162      115519       99136 जबलपुर      1233872       68935        64199 ग्वालियर      1142586       77719         58443

किस ईंधन के कितने वाहन

ईंधन        2023            2022 पेट्रोल       1179458     1117535 डीजल      199784       76880 इलेक्ट्रिक  67860         36809 सीएनजी   10411         1765

प्रदेश में कुल वाहन

टोटल              22242523 दो पहिया          16338253 चार पहिया        1944009 माल वाहन         578699 ई-रिक्शा            59001 बस                   59385 एजुकेशन बस     34985 अन्य                 3228191
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts