19th Rozgar Mela:51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम मोदी ने रोजगार मेले में बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले के तहत हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम देश के 47 अलग अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री युवाओं से जुड़ेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।
Follow on Google News
51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम मोदी ने रोजगार मेले में बांटे नियुक्ति पत्र
फाइल फोटो

नई दिल्ली। आज देशभर में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और अलग-अलग राज्यों के 47 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री युवाओं को संबोधित भी करेंगे और सरकारी नौकरी से जुड़ी नई भर्तियों के महत्व पर बात करेंगे। सरकार का कहना है कि यह अभियान युवाओं को तेजी से रोजगार देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

देशभर के 47 स्थानों पर एक साथ आयोजन

इस बार का रोजगार मेला खास इसलिए भी है क्योंकि यह केवल एक जगह नहीं बल्कि देश के 47 अलग अलग शहरों और केंद्रों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है। कई राज्यों में इसके लिए विशेष तैयारी की गई है ताकि चयनित उम्मीदवार आसानी से अपने अपने स्थानों पर नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकें और कार्यक्रम से जुड़ सकें। 19वें रोजगार मेले में भी हजारों युवाओं को अलग अलग मंत्रालयों और विभागों में शामिल किया जा रहा है।

Twitter Post

किन मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी?

इस रोजगार मेले के तहत चयनित युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों में तैनात किया जाएगा। इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। इन विभागों में तकनीकी, प्रशासनिक और फील्ड से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Supreme Court : NCERT केस में 3 शिक्षाविदों को ब्लैकलिस्ट करने वाला आदेश वापस, कमेंट भी हटाया

हाजीपुर में अलग कार्यक्रम

इस बार हाजीपुर में भी एक विशेष आयोजन किया जा रहा है, जहां केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और स्थानीय सांसद चिराग पासवान नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के वैशाली रेल प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की भागीदारी और महत्व को बढ़ाया गया है।

सरकार की नई सोच और रोजगार नीति

रोजगार मेले को ‘मिशन मोड भर्ती’ का हिस्सा बताया गया है, जिससे सरकारी नौकरियों में देरी कम हो सके। सरकार का मानना है कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल तकनीक और स्टार्टअप सेक्टर के बढ़ते दायरे से भी रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं।

स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया से बढ़ते अवसर

प्रधानमंत्री पहले भी यह कह चुके हैं कि भारत में स्टार्टअप सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में लाखों स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जो बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। इसके साथ ही डिजिटल इंडिया अभियान के जरिए भी नए क्षेत्रों में नौकरियां बढ़ी हैं। एनिमेशन, डिजिटल मीडिया और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर अब युवाओं के लिए नए अवसर बनकर उभर रहे हैं। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग पर और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

युवाओं को मिली बड़ी सौगात

19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश के युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं और आने वाले समय में दुनिया की तरक्की में उनकी अहम भूमिका रहने वाली है। सरकार के अनुसार, अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों में करीब 12 लाख युवाओं को नौकरी के अवसर मिल चुके हैं।

Twitter Post

कई सरकारी विभागों में मिली नियुक्ति

इस रोजगार मेले में चयनित युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा और वित्तीय सेवाओं जैसे अहम विभागों में नौकरी दी गई। देश के 47 शहरों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि युवाओं को तेजी से रोजगार के अवसर मिलें और देश की विकास यात्रा में उनकी भागीदारी बढ़े। उन्होंने युवाओं से पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करने की अपील भी की।

विदेश यात्रा का भी किया जिक्र

रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हाल की विदेश यात्राओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई देशों के बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भारत की तकनीकी प्रगति और युवाओं को लेकर चर्चा हुई। दुनिया भारत के युवाओं की प्रतिभा को लेकर काफी उत्साहित है। पीएम मोदी ने बताया कि नीदरलैंड्स के साथ सेमीकंडक्टर, कृषि और जल प्रबंधन पर चर्चा हुई। वहीं स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन को लेकर सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। नॉर्वे और यूएई के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी है।

ये भी पढ़ें: Marco Rubio India Visit: अमेरिका के टॉप डिप्लोमैट मार्को रुबियो पहली बार भारत पहुंचे, कोलकाता से शुरू हुआ दौरा

युवाओं को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल सेक्टर दुनिया की दिशा तय करेंगे। ऐसे में भारत के युवाओं के पास आगे बढ़ने के बड़े मौके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे युवाओं का भविष्य मजबूत हो सके।

Twitter Post

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी रोजगार मेले को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts