Maharashtra-Jharkhand Elections 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड में उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

मुंबई/रांची। महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे फेज की 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग खत्म हो गई। झारखंड में 13 नवंबर को पहले फेज में 42 सीटों पर वोटिंग हुई थी। राज्य में 81 सीटें हैं। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 58.22 % वोट पड़े। जबकि झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग हुई है। हालांकि, फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है।
महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग %
झारखंड में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग %
महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग %
झारखंड में दोपहर 1 बजे तक वोटिंग %
महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक वोटिंग %
झारखंड में सुबह 11 बजे तक वोटिंग %
महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक वोटिंग %
झारखंड में सुबह 9 बजे तक वोटिंग %
झारखंड में 38 सीटों पर वोटिंग
झारखंड में सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटा नागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 528 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 55 महिला उम्मीदवार हैं। इस फेज की 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है।




















