PlayBreaking News

120 Bahadur Trailer :चीन से हार क्यों हुई थी? फरहान अख्तर के ट्रेलर में दिखी ‘गुम हुई फाइल’ वाली कहानी!

Follow on Google News
चीन से हार क्यों हुई थी? फरहान अख्तर के ट्रेलर में दिखी ‘गुम हुई फाइल’ वाली कहानी!

1962 के भारत-चीन युद्ध पर बनी फिल्मों की संख्या बहुत कम है। सालों पहले आई ‘हकीकत’ (1964) के बाद अब फरहान अख्तर एक नई वॉर फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह दर्शकों को काफी भावुक और रोमांचित कर रहा है।

किस घटना पर आधारित है फिल्म?

यह फिल्म रेजांग ला की लड़ाई की सच्ची कहानी पर आधारित है। साल 1962 में चीन की सेना ने अचानक भारतीय पोस्ट पर हमला किया था। उस समय वहां सिर्फ 13 कुमाऊं रेजिमेंट की एक कंपनी तैनात थी, जिसके मेजर शैतान सिंह कमांडर थे। भारतीय सैनिकों की संख्या मात्र 120 थी जबकि 3000 से ज्यादा चीनी सैनिक हमला करने आए थे।

मेजर शैतान सिंह ने आदेश दिया- आखिरी गोली और आखिरी सांस तक लड़ेंगे। इस लड़ाई में केवल 6 भारतीय सैनिक जीवित बचे थे। फिल्म इन्हीं 120 बहादुर जवानों के पराक्रम को दर्शाती है।

किरदार और कलाकार

  • फरहान अख्तर - मेजर शैतान सिंह
  • राशि खन्ना - मेजर शैतान सिंह की पत्नी
  • सपोर्टिंग कास्ट - विवान भटेना, अंकित सीवच, हुसैन दलाल

ट्रेलर में क्या खास है?

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज से होती है, जो युद्ध के हालात बताते हैं। ट्रेलर में सैनिकों की मेहनत, संघर्ष और मुश्किल हालात को दिखाया गया है।

एक impactful डायलॉग जो ध्यान खींचता है- पहला चीनी फौजी गिरा और उसकी जैकेट ले लेना। विजुअल्स, एक्शन सीन, कैमरा वर्क और बैकग्राउंड म्यूजिक दमदार दिखता है। हालांकि, कुछ डायलॉग्स सामान्य वॉर फिल्मों जैसे लगते हैं।

फिल्म की रिलीज तारीख

  • ‘120 बहादुर’
  • रिलीज़ तारीख: 21 नवंबर
  • निर्देशक: रजनीश घई
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts