Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देवास में डंपर की टक्कर से ट्रैवलर सवार 11 लोग जख्मी, ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे

गुजरात के रहने वाले हैं सभी लोग, एक महिला की हालत गंभीर
देवास। जिले के खातेगांव इलाके में एक डंपर ने ट्रैवलर वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोग जख्मी हो गए। ये सभी लोग गुजरात के रहने वाले हैं और पचमढ़ी से ओंकारेश्वर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल ट्रैवलर में फंस गए। लोहे के सब्बल से गेट काटकर बाहर निकाला गया। ये दुर्घटना देवास जिले के खातेगांव में रजतकुंज कॉलोनी के पास हुई। गुरुवार दोपहर डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैवलर सवार बीना (43 साल), मानव (19 साल), वंशी (19 साल), चेतन (45 साल), मानव (19 साल) समेत 11 यात्री जख्मी हो गए। इंदौर निवासी ट्रैवलर के ड्राइवर राहुल को भी चोट आई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। एक महिला की हालत गंभीर है। राजगढ़ में जीप की टक्कर से ऑटो सवार बाप-बेटे समेत 5 की मौत, 2 बुरी तरह जख्मी
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts