PlayBreaking News

सुकमा में जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी, 10 किलो आईईडी किया बरामद

Follow on Google News
सुकमा में जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी, 10 किलो आईईडी किया बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम की शक्तिशाली बारूदी सुरंग (आईईडी) बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी पड़ोसी बीजापुर जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के एक वाहन को शक्तिशाली विस्फोट से उड़ाने की घटना के दूसरे दिन हुई है। इस घटना में आठ सुरक्षाकर्मी और एक वाहन चालक की मारे गए।

बारूदी सुरंगों को हटाने की कवायद

कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर बेलपोच्चा गांव के करीब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस के एक दल ने विस्फोटक बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर बारूदी सुरंगों को हटाने की कवायद के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सड़क के नीचे लगाए गए आईईडी को देखा, जिसके बाद उसे बरामद कर नष्ट कर दिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुकमा सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान नक्सली अक्सर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाते हैं।

नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को उड़ाया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों को लेकर जा रही गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ा दिया। इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए और एक ड्राइवर की मौत हो गई है। अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे। सोमवार दोपहर की यह घटना बताई जा रही है। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। बस्तर रेंज आईजी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। तभी दोपहर करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। विस्फोटक लदे वाहन को सुरक्षाबलों के काफिले के पास आकर विस्फोट किया गया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

नक्सलियों ने प्लांट किया था 50 किलो RDX

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सलियों ने 50 किलो RDX प्लांट किया था। हमला इतना खौफनाक था कि विस्फोट वाली जगह एक बड़ा गड्ढा हो गया। सुरक्षाबलों पर नक्सलियों का हमला ऐसे समय में हुआ है जब सेना का एंटी-नक्सली ऑपरेशन चल रहा है। वहीं, शनिवार देर रात अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान हेड कांस्टेबल सन्नू करम शहीद हो गया। जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को भी मार गिराया था। ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News : बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों के वाहन को उड़ाया, 8 जवान शहीद और एक ड्राइवर की मौत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts