Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या चहल और धनश्री लेने जा रहे तलाक? एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो, जानें पूरा मामला

क्या चहल और धनश्री लेने जा रहे तलाक? एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो, जानें पूरा मामला
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और डांसर तथा कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों की तलाक की खबरें भी सामने आ रही हैं। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। चहल ने अपने इंस्टाग्राम से दोनो के साथ वाले फोटो भी डिलीट कर दिए हैं। इससे उनकी शादी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

क्यों चर्चा में आया रिश्ता ?

जानकारी के मुताबिक, दोनों का तालक होना तय है, बस दोनों को लोगों को बताने की देरी है। युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने ऑफीशियल इंस्टग्राम से धनश्री के साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं। धनश्री ने चहल को अनफॉलो तो किया, लेकिन चहल के साथ साझा की गई फोटोज को नहीं हटाया है। इसी वजह से तलाक को लेकर खबरें तेज हो गईं। हालांकि दोनों की तरफ से तलाक पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कपल ने 2020 में की थी शादी

दरअसल, इस कपल ने 11 दिसंबर 2020 को शादी की थी। धनश्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि चहल डांस सीखने के लिए उनके पास आए थे। वहीं से उनकी नजदीकियां बढ़ी और फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, उनके अलग होने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

2023 में भी फैली थी तलाक की अफवाह

इससे पहले साल 2023 में भी इन दोनों की तलाक की खबरें सामने आई थी। जब धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से चहल का नाम हटा कर धनश्री किया था। तब चहल ने भी एक स्टोरी शेयर कि थी जिसमें लिखा था, एक नई जिंदगी आ रही है। इसके बाद दोनों के तलाक की खबरें फैलने लगी थी। तब चहल ने उन खबरों को महज अफवाह बताया था।

टीम से बाहर चल रहे चहल

युजवेंद्र चहल अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वो 2024 में टी20 विश्व चैंम्पियन टीम का हिस्सा थे। हालांकि इसके बाद उन्हें टीम में मौके नहीं मिले। इसबार आईपीएल में 18 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts