PlayBreaking News

पत्नी के अवैध संबंध के शक में विवाद करने पहुंचा पति, युवक ने रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, घटना का VIDEO आया सामने

Follow on Google News
पत्नी के अवैध संबंध के शक में विवाद करने पहुंचा पति, युवक ने रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, घटना का VIDEO आया सामने
इंदौर। शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक युवक के सिर पर रॉड मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वजह मृतक व्यक्ति की पत्नी के अवैध संबंध बताया जा रहा है। युवक को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

आरोपी ने सहकर्मी के साथ मिलकर रॉड से पीटा

मृतक का नाम जगदीश सिंह चौहान (मोनू) है। वह गोविंद कॉलोनी में रहता है। मृतक का सिकंदर नाम के युवक से अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को जब जगदीश इस मामले में सिकंदर से बात करने उसकी दुकान पर गया तो उसने दुकान की शटर को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद सिकंदर ने अपने साथी नितिन के साथ मिलकर उस पर रॉड हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

7 बार रॉड से किया हमला

पुलिस ने बताया कि ये घटना मंगलवार रात साढ़े 8 बजे की है। जब इलाके में आरुषी इंटरप्राइजेज जेएस मार्केट पर जगदीश उर्फ़ मोनू घर जा रहा था, उसके पास देवा का फोन आया और उसे दुकान पर बुलाया। मोनू अपना रिक्शा लेकर देवा की दुकान पर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद हो गया। देवा फोन पर मोनू द्वारा बदसलूकी करने से नाराज था। देवा ने मोनू के आते ही उसके सिर पर 7 बार रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद मोनू की हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मोहल्ले वालों ने दी जानकारी

इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि जगदीश उर्फ मोनू की पत्नी कई समय से पीर गली में कपड़े सिलाई का काम किया करती थीं। मोनू की पत्नी जब भी काम पर जाने को कहती थी तो मोनू उससे लड़ने लगता था। क्योंकि, मोनू को शक था कि उसका देवा के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसको लेकर मोनू ने कई बार देवा को फोन पर धमकी देते हुए गाली गलौज भी की थी। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें - इंदौर : चाय का बहाना कर लाखों रुपए लेकर कर्मचारी फरार, गाड़ी की डिक्की में रखे थे रुपए, घटना सीसीटीवी में कैद
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts