युवक की हत्या कर नदी में फेंकी गई लाश, मैहर का रहने वाला था मृतक

कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां युवक की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया। मृतक युवक मैहर का रहने वाला था।
युवक की हत्या कर नदी में फेंकी गई लाश, मैहर का रहने वाला था मृतक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कटनी। जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसके शव को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद कर शिनाख्त कर ली है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    कुछ दिनों से लापता था दुर्गेश

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश प्रजापति (उम्र 28 वर्ष), पिता कैलाश प्रजापति के रूप में हुई है। दुर्गेश मूल रूप से मैहर जिले के पुरानी बस्ती (उत्तर दरवाजा) का निवासी था। बताया जा रहा है कि दुर्गेश पिछले कुछ दिनों से लापता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची बरही पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी शिनाख्त दुर्गेश के रूप में की गई।

    हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश

    थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे ने बताया कि, शुरूआती जांच और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए पुलिस का मानना है कि यह मामला सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का है। अज्ञात हत्यारों ने युवक को मौत के घाट उतारने के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी के गहरे पानी में फेंक दिया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    पुरानी रंजिश की जानकारी जुटा रहे

    पुलिस टीम कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही, मैहर पुलिस से भी संपर्क कर मृतक की पृष्ठभूमि और किसी पुरानी रंजिश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    अरविंद कुमार चौबे, थाना प्रभारी, बरही

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts