ताजा खबरराष्ट्रीय

योगी ने बनाया लगातार 6 साल यूपी के सीएम बने रहने का रिकॉर्ड, जानें अखिलेश-माया और मुलायम कितने दिन रहे सीएम

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath new record) ने रविवार को उत्तर प्रदेश में लगातार 6 साल तक मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh CM news) बने रहने का रिकॉर्ड बना लिया। वह इस मौके पर अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी के संकट मोचन हनुमान जी और रामलला के दर्शन किए। 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने के बाद भाजपा ने योगी को सीएम बनाया था। उन्होंने 19 मार्च, 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा बहुमत मिलने के बाद योगी ने 25 मार्च, 2022 दूसरी बार सीएम बने। रविवार को उन्होंने अपने कार्यकाल के 6 साल पूरे किए।

लगातार छह साल नहीं रहा कोई सीएम

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अब तक कोई भी मुख्यमंत्री लगातार 6 वर्ष तक सत्ता में नहीं रहा। योगी आदित्यनाथ से पहले डॉक्टर संपूर्णानंद के नाम सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड था। उन्होंने 28 दिसंबर 1954 को पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 1957 तक रहा। उन्होंने दोबारा 10 अप्रैल 1957 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 6 दिसंबर 1960 तक वह इस पद पर रहे।  यानी वह लगातार 6 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। इसमें कुछ दिन बाकी रह गए थे।

यूपी में सबसे ज्यादा समय ये रहे सीएम

मुख्यमंत्री कार्यकाल अवधि
योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 से अब तक 6 साल
अलिखलेश यादव 2012 से 2017 5 वर्ष 4 दिन
मायावती 2007 से 2012 4 वर्ष 307 दिन
मुलायम सिंह यादव 2003 से 2007 3 वर्ष 257 दिन
सुचेता कृपलानी 1963 से 1967 3 वर्ष 163 दिन
संपूर्णानंद 1954 से 1960 5 वर्ष 345 दिन

हनुमान जी से सुख-समृद्धि की कामना

छह वर्ष का कार्यकाल पूरा होने और राज्‍य में लगातार सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने पर योगी रविवार सुबह अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी गए और दर्शन किए। उन्होंने संकट मोचन हनुमान जी से सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए और आरती एवं परिक्रमा की। इससे पहले योगी ने शनिवार को काशी में बाबा विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका था और काल भैरव के दर पर भी शीश झुकाया था।

यह भी पढ़ें दिल्ली में बीच सड़क पर लड़की से मारपीट : युवकों ने जबरन घसीटकर कार में बैठाया, DCW चीफ स्वाति मालीवाल बोलीं- सख्त एक्शन लिया जाएगा

राममंदिर का काम 70% पूरा

रविवार को योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति जानी। मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां काम कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा।  मंदिर का 70 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें मंत्री सारंग ने उड़ाई PM मोदी और CM शिवराज की फोटो लगी पतंग, बोले- राम मंदिर के लिए भेजी जाएंगी नरेला विधानसभा से 17 चांदी की ईंटें

संबंधित खबरें...

Back to top button