PlayBreaking News

Year Ender 2021: दिलीप कुमार से सिद्धार्थ शुक्ला तक, इन सेलेब्स ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

Follow on Google News
साल 2021 मनोरंजन जगत के लिए लिए काफी चुनौती भरा साबित रहा। साल 2021 में कई बड़े सितारे इस दुनिया को अलविदा कह गए। किसी ने अपने चार्म से लोगों को दिवाना बनाया था तो किसी ने अपने हुनर से फैंस का दिल धड़काया था। आइए जानते हैं उन चमकते सितारों के बारे में जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया- [caption id="attachment_14280" align="aligncenter" width="993"] दिलीप कुमार[/caption] 70 के दशक के नामचीन अभिनेताओं में से एक दिलीप कुमार ने 7 जुलाई, 2021 को दुनिया को अलविदा कह दिया। 'ट्रेजेडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था। 98 साल के दिलीप कुमार ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। [caption id="attachment_14281" align="aligncenter" width="993"] सिद्धार्थ शुक्ला[/caption] 'बिग बॉस 13' के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर, 2021 को अचानक हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। उनकी मौत की खबर सुनकर सभी लोग बहुत शॉक हो गए थे। महज 40 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धार्थ ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल की गोद में आखिरी सांस ली थी। फैंस उन दोनों को प्यार से सिडनाज बुलाते थे। [caption id="attachment_14282" align="aligncenter" width="993"] पुनीत राजकुमार[/caption] कन्नड इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर, 2021 को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। प्यार से इनके फैंस इन्हें अप्पा बुलाते थे। 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार, एक्टर राजकुमार के बेटे थे। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। पुनीत राजकुमार को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला था। [caption id="attachment_14283" align="aligncenter" width="993"] सुरेखा सीकरी[/caption] टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का भी इस साल 16 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 75 साल की सुरेखा कई महीनों से अस्वस्थ थीं और 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में 'दादी सा' के किरदार से उन्हें फेम मिला था। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक उन्होनें अपनी कला की छाप छोड़ी है। वह बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। [caption id="attachment_14284" align="aligncenter" width="993"] राजीव कपूर[/caption] राजीव कपूर फिल्मी दुनिया के जाने माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। रणधीर कपूर और दिवंगत ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। राजीव कपूर को फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से पॉपुलैरिटी मिली थी। [caption id="attachment_14285" align="aligncenter" width="993"] राज कौशल[/caption] एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून 2021 को सुबह 4.30 बजे हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। राज बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर थे। उनका अंतिम संस्कार उनकी पत्नी मंदिरा बेदी ने ही किया था। [caption id="attachment_14286" align="aligncenter" width="993"] अनुपम श्याम[/caption] टीवी के मशहूर सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मशहूर अनुपम श्याम भी इस साल दुनिया को अलविदा कह गए। किडनी की समस्या से जूझ रहे अभिनेता लंबे समय से अपना इलाज करा रहे थे, 9 अगस्त को मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया था। टीवी सीरियल के अलावा वह फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'बैंडिट क्वीन' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके। [caption id="attachment_14287" align="aligncenter" width="993"] बिक्रमजीत कंवरपाल[/caption] टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना वायरस के चलते 1 मई को निधन हो गया था। भारतीय सेना में करीब 13 साल तक देश की सेवा करने के बाद साल 2003 में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था। वह 52 के साल के थे। [caption id="attachment_14290" align="aligncenter" width="993"] घनश्याम नायक[/caption] टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का भी इस साल निधन हो गया। 77 वर्षीय अभिनेता ने 3 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। [caption id="attachment_14288" align="aligncenter" width="993"] ब्रह्मा मिश्रा[/caption] एक्टर ब्रह्मा मिश्रा को 29 नवंबर 2021 को चेस्ट पेन की शिकायत के बाद डॉक्टर ने गैस की दवा देकर घर भेज दिया था। जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 32 साल के एक्टर का शव तीन दिन तक मुंबई में उनके घर के बाथरूम में ही पड़ा रहा था। ब्रह्मा ने 'मिर्जापुर' के अलावा 'केसरी', 'हसीन दिलरुबा', 'मांझी', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में भी काम किया था। [caption id="attachment_14291" align="aligncenter" width="993"] अरविंद त्रिवेदी[/caption] टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण' में लंकाधिपति रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी भी इस साल हमेशा के लिए सबसे दूर चले गए। 82 साल के एक्टर का 5 अक्टूबर की देर रात को हार्ट अटैक पड़ने की वजह से निधन हो गया था।1991 में, अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे थे। [caption id="attachment_14292" align="aligncenter" width="993"] अमित मिस्त्री[/caption] मनोरंजन जगत के मशहूर एक्टर अमित मिस्त्री का दिल का दौरा पड़ने से 23 अप्रैल को निधन हो गया। 47 साल के एक्टर ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। [caption id="attachment_14293" align="aligncenter" width="993"] युसूफ हुसैन[/caption] टीवी और फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता युसूफ हुसैन का इस साल 30 अक्टूबर को निधन हो गया। इस बारे में उनके दामाद हंसल मेहता ने जानकारी दी थी। [caption id="attachment_14296" align="aligncenter" width="993"] श्रवण राठौड़[/caption] संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी के श्रवण राठौड़ का कोरोना से 23 अप्रैल को निधन हो गया। 66 साल के श्रवण महाकुंभ मेले से वापस आने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। [caption id="attachment_14294" align="aligncenter" width="993"] किशोर नंदलास्कर[/caption] मराठी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत किशोर नंदलास्कर ने 20 अप्रैल को अंतिम सांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठाणे के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, उसी दौरान उनका निधन हो गया। [caption id="attachment_14295" align="aligncenter" width="993"] चंद्रशेखर वैद्य[/caption] 50 और 60 के दशक के फेमस एक्टर चंद्रशेखर का 16 जून को 98 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 50 के दशक में कई फिल्मों में बतौर हीरो काम किया था। चंद्रशेखर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर जूनियर आर्टिस्ट की थी, लेकिन अपने काम के दम पर उन्होंने खुद को एक हीरो के रूप में स्थापित किया।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts