Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यशराज फिल्म्स रिलीज करने जा रहा है यह चार फिल्में, जानें सभी की डेट

मुंबई। आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने अपनी चार बड़ी फिल्में बंटी और बबली 2, पृथ्वीराज, जयेशभाई जोरदार और शमशेरा की रिलीज की तारीखों का एलान कर दिया है। फिल्म बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और नवोदित शरवरी लीड रील में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 नवंबर, 2021 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वरुण वी. शर्मा कर रहे हैं। [caption id="attachment_5579" align="aligncenter" width="706"] बंटी और बबली 2[/caption] वहीं यशराज फिल्म्स एक और फिल्म 'पृथ्वीराज' 21 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान के रोल में नजर आएंगे। फिल्म से मानुषी छिल्लर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। मूवी में संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक है। [caption id="attachment_5580" align="aligncenter" width="1200"] 'पृथ्वीराज'[/caption] वहीं एक्टर रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' 25 फरवरी, 2022 को रिलीज होगी। साउथ की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में काम कर चुकी एक्ट्रेस शालिनी पांडे इस फिल्म में लीड रोल में होंगी। फिल्म में रणवीर सिंह का रोल काफी इंटरेस्टिंग है। वह इसमें एक गुजराती का किरदार निभा रहे हैं। दिव्यांग ठाकुर द्वारा निर्देशित 'जयेशभाई जोरदार' गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। [caption id="attachment_5582" align="aligncenter" width="1200"] 'जयेशभाई जोरदार'[/caption] रणवीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की जोड़ी बड़े पर्दे पर जल्द ही देखने को मिलेगी। फिल्म 'शमशेरा' में तीनों एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 18 मार्च, 2022 को रिलीज होगी। रणबीर और वाणी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन ब्रदर्स और अग्निपथ फेम करण मल्होत्रा ने किया है। [caption id="attachment_5583" align="aligncenter" width="647"] 'शमशेरा'[/caption]
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts