Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, टर्न हो रही स्लीपर बस से तेज रफ्तार कार टकराई; 5 लोग जिंदा जले

VIDEO : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, टर्न हो रही स्लीपर बस से तेज रफ्तार कार टकराई; 5 लोग जिंदा जले
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महाबन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर टर्न हो रही स्लीपर बस से तेज रफ्तार कार टकरा गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डे मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

कैसे हुआ हादसा ?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आज सुबह लगभग आठ बजे महावन थाना के आगरा-नोएडा पटरी पर माइलस्टोन 117 के पास हादसा हुआ। इस हादसे में सभी मृतक कार में सवार थे। उन्होंने बताया कि आगरा से दिल्ली की ओर जा रही एक प्राइवेट डबलडेकर बस और कार में उस समय भिड़ंत हो गई, जब कार के आगे जा रही बस का एक पहिया फट गया और बस पीछे की ओर मुड़ गई। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार बस से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनो वाहनों में आग लग गई। बस की 40 सवारियां सुरक्षित निकल आईं, वहीं कार में सवार पांच लोग जिंदा ही जल गए। बस बोध गया से आ रही थी, जबकि कार शिकोहाबाद से आ रही थी। दोनों ही वाहन दिल्ली की ओर जा रहे थे। देखें VIDEO...

मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगरा-दिल्ली मार्ग पर बाधित यातायात बहाल हो गया है। बस की सवारियों को विभिन्न वाहनों से उनके गंतव्य स्थान भेज दिया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts