राष्ट्रीयलाइफस्टाइल

World Health Day : दुनिया की वो 7 जगहें… जहां लंबा जीते हैं लोग, जानें उनकी स्वस्थ जिंदगी का राज

हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई इंसान हो, जिसकी लंबी और स्वस्थ जीवन जीने की चाहत न हो। दुनिया में कुछ ऐसी जगह हैं जहां ज्यादातर लोग लंबी उम्र जीते हैं। तो आइए जानें 6 ऐसी जगहों के बारे में जहां लोग लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीते हैं।

कोस्टा रिका का निकोया

यह उन स्थानों में से एक है जहां 90 वर्ष की आयु तक स्वस्थ जीवन जीने की सबसे अच्छी संभावनाएं हैं। यहां 90 साल की उम्र तक जीवन जीने का मौका चार गुना से ज्यादा है।

वजह : इसके पीछे की वजह यहां की शांति और एकांत है। कुछ एक्सपर्ट्स का ये भी मानना है कि यहां के लोग सबसे अच्छी डाइट कंज्यूम करते हैं। इनकी डाइट में ब्लैक बीन्स, कॉर्न टॉर्टिला, स्क्वैश और ट्रॉपिकल फ्रूट्स शामिल हैं।

इकारिया, ग्रीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीस के इस द्वीप के अधिकांश निवासी आमतौर पर 90 साल तक जीवित रहते हैं।

वजह : इसके पीछे आराम-तलक ज़िंदगी और लोगों का आपस में मिलना जुलना एक कारण हो सकता है, जबकि कुछ विशेषज्ञ इनकी मेडिटेरेनियन डाइट को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

मोनाको

इस देश में धरती पर सबसे ज्यादा औसत आयु है। पश्चिमी यूरोपीय सीमा पर हर एक इंसान की उम्र औसतन 89.4 साल है।

वजह : इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मामूली खर्च वाला सरकारी स्वास्थ्य तंत्र, ताजा भूमध्यसागरीय खान-पान और कम तनावपूर्ण जीवन माना जाता है।

जापान

जापान भी ऐसी जगहों की लिस्ट में शामिल है, जहां लोग लंबी उम्र तक जीते हैं। यहां लोगों की औसत आयु 85.3 वर्ष है। डब्ल्यूएचओ कहता है कि जापानी लोग 75 साल तक बिना किसी अक्षमता के स्वस्थ जीवन जीते हैं।

वजह : जापानियों के ज्यादा जीने के पीछे स्वस्थ भोजन, नियमित व्यायाम और अधिक वर्षों तक कामकाजी जीवन की अहम भूमिका रहती है।

सिंगापुर

धनी दक्षिण एशियाई देश माने जाने वाला सिंगापुर भी लंबी ज़िंदगी के लिए दुनिया के शीर्ष स्थानों में से एक है। यहां लोग औसतन 85.2 साल तक जीते हैं।

वजह : रोगों की समय पर पहचान और रोकथाम ने जीवन पर काफी सार्थक प्रभाव डाला है, जिससे उनकी उम्र बढ़ी है।

सान मारिनो

यूरोपीय देश सान मारिनो में औसतन उम्र 83.3 साल दर्ज की गई है।

वजह : यहां भी भूमध्यसागरीय ताजा खान-पान, तनाव मुक्त जीवन और उच्च रोजगार दर लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मददगार है।

ये भी पढ़ें- शरीर पर मौजूद तिल खोलते हैं कई राज! जानें क्या कहते हैं ये Mole और इनका महत्व

आइसलैंड

आइसलैंड के लोगों की औसतन उम्र 83.1 साल है।

वजह : ओमेगा-3 वाली मछलियों का भरपूर सेवन करते हैं, जो इन्हें हृदय रोगों से बचाता है। साथ ही आनुवांशिक कारकों का भी योगदान माना जाता है।

ये भी पढ़ें- World Autism Awareness Day : क्या आपका बच्चा रहता है गुमसुम… तो हो जाएं सतर्क; हो सकते हैं इस बीमारी के लक्षण

 

संबंधित खबरें...

Back to top button