राजधानी की खराब सड़कों पर रैंप वॉक करेंगी महिलाएं, अनोखे प्रदर्शन में बच्चे और बुजुर्ग भी होंगे शामिल

महिलाओं का कहना है कि सालों से उनकी कॉलोनी की सड़क खराब है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सड़क नहीं सुधरी।
Follow on Google News
भोपाल। शहर के दानिश नगर में आज अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में महिलाएं खराब एप्रोच सड़क पर रैंप वॉक कर सड़कों की दुर्दशा को सरकार के समक्ष रखेंगी। इस प्रदर्शन में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की नाराजगी के बावजूद शहर में सड़कों के गड्ढे भरने का काम नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर दानिश नगर कॉलोनी की महिलाएं शनिवार को अनोखा प्रदर्शन करेंगी। ये महिलाएं गड्ढों में गायब हो चुकी सड़कों पर रैंप वॉक करेंगी। इनके साथ बच्चे और बुजुर्ग भी होंगे। इन महिलाओं का कहना है कि सालों से उनकी कॉलोनी की सड़क खराब है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सड़क नहीं सुधरी। सरकार और नगर निगम की बेरुखी के चलते वह आंदोलन करने को मजबूर हैं। होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर कॉलोनी में 450 से ज्यादा घर हैं। कॉलोनी की एप्रोच रोड खराब है। कई बार गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो चुके हैं। दानिश नगर रहवासी संघर्ष समिति की अंशु गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में सड़क के अलावा पानी, बिजली, नाली की समस्या है। नगर निगम अफसर कॉलोनी हैंडओवर न किए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं, जबकि प्रापर्टी समेत अन्य टैक्स निगम वसूल रहा है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts