PlayBreaking News

260 महिलाओं के समूह ने 26 गांवों की 3,768 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे सम्मानित

Follow on Google News
260 महिलाओं के समूह ने 26 गांवों की 3,768 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे सम्मानित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शैलेन्द्र वर्मा, इंदौर। इंदौर जिला प्रशासन और जिला पंचायत की टीम के प्रयासों से इंदौर जिले के 26 गांव की 3,768 महिलाओं ने अपने परिवारों से गरीबी का अंधकार दूर करने में सफलता प्राप्त की है। इसके लिए जिला पंचायत स्तर पर ग्रामीण महिलाओं के से समूह शुरुआत की गई। इंदौर जिले में 260 महिलाओं के छोटे से समूह द्वारा अलग-अलग स्तर पर प्रयास करने के बाद यह एक विशाल समूह के रूप में आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहा है।

    जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने बताया कि 15 अगस्त पर दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह द्वारा मुस्कान संकुल की इन आत्म निर्भर महिलाओं को पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार प्रतीकात्मक रूप से ग्रुप की अध्यक्ष अनीता परिहार और उपाध्यक्ष सीमा चौकसे को प्रदान किया जा रहा है।

    केस - 1

    ग्राम फूल्कारादिया की अनिता परिहार ने बताया कि, मैं समूह से जुड़ने से पहले केवल सिलाई का कम करती थी, 2019 से आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद हमने अपने और आस पास के गांव में समूह गठन का काम किया और 2.50 लाख का लोन लेकर सिलाई और राशन की दुकान के काम को आगे बढ़ाया। जिससे मेरी मासिक आय 18 से 20 हजार प्रतिमाह हो गई है।

    केस-2

    नावदापंथ की सीमा चौकसे ने बताया कि मैं 2019 में समूह की सदस्य बनी थी पति का देहांत हो चुका था । दो बच्चों का पालन पोषण करना था। समूह से जुड़कर मैंने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं सहायता समूह की मदद से ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया। आज बेटी की शादी करने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई लिखाई हो चुकी है।

    किस तरह हुई 'मुस्कान' की शुरुआत

    • 2019 में मुस्कान ग्रुप की स्थापना।
    • 260 महिलाएं शुरुआत में हुई शामिल।
    • 332 समूह जिले के अगल-अलग गांव में बनाए गए।
    • 26 गांव में छोटे-छोटे रोजगार शुरू किए गए, जो अभी भी चल रहे हैं।
    • 3768 महिलाएं अभी तक इस ग्रुप के जरिए रोजगार प्राप्त चुकी हैं।

    “”
    सिलाई के काम से जुड़ीं अनिता परिहार । मामले में इंदौर जिला प्रशासन जिला पंचायत के माध्यम से काम कर रहा है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है इसके लिए मैं जिला पंचायत की टीम को बधाई देता हूं।
    - आशीष सिंह, कलेक्टर
     

    “”
    हमारा प्रयास है कि महिलाओं को रोजगार मिले। समूह विकास के लिए हमारे द्वारा शासन से मिलने वाले सभी योजनाओं के तहत मदद मुहैया कराई जा रही है।
    - सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत

    “”
    जिला पंचायत द्वारा समूह को भूमि, ऋण, विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण एंव मार्गदर्शन दिया जाता । 332 समूह को इसका लाभ मिला है।
    - रेणुका भार्गव, प्रबंधक

    People's Reporter
    By People's Reporter
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts