अनोखा प्रदर्शन: महिलाओं ने सड़क के गड्ढों में किया रैंप वॉक

दानिश नगर के लोग साल भर से एप्रोच रोड ठीक नहीं होने से परेशान
Follow on Google News
भोपाल। एप्रोच रोड खराब होने से परेशान होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर की महिलाओं ने शनिवार को सड़क के गड्ढों में रैंप वॉक कर विरोध दर्ज कराया। दोपहर करीब 12 बजे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने बारिश के बीच 'ऐ भाई जरा देख के चलो...’ गाने पर रैंप वॉक शुरू किया। प्रदर्शन 3.30 बजे तक चला। प्रदर्शन में शामिल अंशु गुप्ता ने बताया कि इस कॉलोनी में 450 परिवार रहते हैं। यहां की एप्रोच रोड करीब एक साल से खराब पड़ी है। बारिश में पैदल चलना दूभर है। कई बार लोग गिर चुके हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम टैक्स वसूल रहा है, लेकिन सुविधाओं की बात करो तो अधिकारी कहते हैं कि कॉलोनी हैंडओवर नहीं हुई है। जिम्मेदारों को जगाने के लिए हमें गड्ढों में रैंप वॉक करना पड़ा। अगले चरण में गड्ढा कुदो प्रतियोगिता और नो वोट, नो टैक्स पर काम किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं, बच्चे हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर लिखा था स्वच्छता नहीं तो स्वच्छता कर क्यों... आदि।

सड़कों को सुधारा जा रहा है...

बारिश में खराब सड़कों को सुधारा जा रहा है। मैं खुद रोज सड़कों का निरीक्षण कर रहा हूं। शहर में जहां भी सड़कें खराब हैं, उन्हें सुधारा जाएगा। बारिश खत्म होते ही इस पर तेजी से काम किया जाएगा। वीएस चौधरी, आयुक्त, नगर निगम
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts