इंदौरमध्य प्रदेश

Burhanpur News : खेत में मिला महिला का शव, गर्दन पर रस्सी के निशान; भाई ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

बुरहानपुर। जिले के गणपति थाना क्षेत्र के पांचपुल के पास एक माहिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार को खेत में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका के भाई नवल सिंह ने पति सिकदार द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पति ने पुलिस को सुनाई ये कहानी

महिला सोहंगु बाई अपने पति सिकदार के साथ खेत में सालदारी के रूप में रह रही थी। देर रात महिला की हत्या हो गई। पति का कहना है कि शुक्रवार शाम को वह सब्जियां पहुंचाने बाजार गया था। लौटकर देखा तो सोहंगु का शव खेत की मेड़ पर पड़ा था। पुलिस के मुताबिक मृत महिला के गले में रस्सी के निशान मिले हैं। नाखून से नोचने के निशान भी थे। महिला की गला घोटकर हत्या करने के बाद अज्ञात आरोपी महिला को घसीटते हुए ले गया। शव घसीट कर करीब 100 मीटर दूर फेंक दिया गया था। इससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

भाई ने लगाया हत्या का आरोप

इधर, मृतिका के भाई नवल सिंह का कहना है कि सोहंगु बाई सिकदार की दूसरी पत्नी थी। उनें दो बेटे हैं, जो अलग रहते हैं। सिकदार मूल रूप से भगवानपुरा का रहने वाला है। जो कि पिछले कुछ साल से यहां रह रहा था। मृतिका के भाई और पुत्र ने सिकदार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि वह झूठ बोल रहा है। कभी किराना लाने, कभी शराब पीने तो कभी सब्जी पहुंचाने की बात कर रहा है। इससे उसके बयान संदिग्ध लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Ujjain News : एक ही परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, हालात गंभीर; जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button