इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

ब्लूटूथ वाला ईयरफोन बना आफत! महिला गाने सुनने में हुई ऐसी मगन कि घर में घुसे चोरों का पता तक न चला

हेमंत नागले, इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गाने सुनने में इतनी मदमस्त हो गई कि उसे चोरों की जानकारी तक नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक, महिला घर पर अकेली थी और उसने मोबाइल से ब्लूटूथ कनेक्ट कर कान में हेडफोन लगा रखे थे और चोरों ने उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद जब मोबाइल पर गाने बंद हो गए तो महिला ने उठकर देखा तब तक चोर महिला का मोबाइल सहित घर में से रुपए और कई सामान लेकर फरार हो गए थे। जहां पुलिस को महिला के परिवार द्वारा जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले पवन जैन पिता विजय कुमार जैन निवासी विदुर नगर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पवन ने बताया कि उसका घर विदुर नगर क्षेत्र में है, जहां पर उसकी पत्नी मोबाइल से ब्लूटूथ कनेक्ट करके गाने सुन रही थी।

घर पर अकेला होने के कारण, वह गाने सुनने में इतनी मदमस्त हो गई थी कि घर पर कब चोरी हो गई उसे कुछ जानकारी नहीं लगी। आरोपियों ने घर में रखी एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, नकदी पर हाथ साफ किया और फरार हो गए। जहां पुलिस को शिकायत करने पर पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button