रायपुर में पति से परेशान होकर महिला ने खुद को आग लगाई, इलाज के दौरान मौत, 5 साल पहले की थी लव मैरिज

Follow on Google News
रायपुर में पति से परेशान होकर महिला ने खुद को आग लगाई, इलाज के दौरान मौत, 5 साल पहले की थी लव मैरिज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति से परेशान होकर एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना के कारण महिला के शरीर के पेट और छाती के हिस्से बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 4 दिन तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है।

    पति की मारपीट से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम

    पीड़िता की बहन ने बताया कि महिला और उसके पति शिवम गोस्वामी ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही पति द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जा रही थी। महिला के अनुसार, पति शराब का सेवन करके जुआ और सट्टा खेलता था। समय-समय पर धमकियां देता था कि परिवार को चाकू मार देगा और घर में आग लगा देगा। हालात इतने बुरे थे कि महिला ने 10 सितंबर को काउंसलिंग के लिए महिला थाने का रुख किया था।

    थाने में खुद को लगाई आग 

    जानकारी के मुताबिक, महिला दोपहर करीब 12 बजे थाने के बाहर बैठी थी। अचानक उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली और थाने के अंदर आ गई। वहां मौजूद स्टाफ ने महिला को चीखते चिल्लाते देखा और तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। महिला के शरीर के कपड़े और कुछ हिस्से बुरी तरह से जल गए थे। तत्परता से उसे डीकेएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पति ने साल 2020 में सिर भी फोड़ा था 

    पीड़िता की बहन मामता (परिवर्तित नाम) ने बताया कि पति शिवम गोस्वामी द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। साल 2020 में दिवाली से पहले भी पति ने महिला का सिर फोड़ दिया था। उस समय पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, लेकिन आरोपी पति अभी भी फरार है।

    FIR दर्ज, आरोपी फरार

    पुलिस ने महिला की आत्महत्या का मामला गंभीरता से लिया है। FIR दर्ज कर आरोपी पति की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपित के खिलाफ जल्द गिरफ्तारी की जाएगी ताकि न्याय मिल सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts