महाकाल मंदिर पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की (विकेटकीपर-बल्लेबाज) कहा बाबा के आशीर्वाद से मिला मानसिक सुकून

(विकेटकीपर-बल्लेबाज) कहा बाबा के आशीर्वाद से मिला मानसिक सुकून
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन -- महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया पहुंचीं। उन्होंने तड़के अपने परिवार के साथ ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

    यास्तिका भाटिया सुबह की भस्म आरती में शामिल हुईं, जो महाकाल मंदिर की सबसे प्रमुख और दिव्य आरतियों में से एक मानी जाती है। आरती के दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

     

    दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में यास्तिका ने कहा कि परिवार के साथ महाकाल के दरबार में आने का अनुभव बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि इस आध्यात्मिक माहौल में आकर उन्हें मन की शांति और संतोष का अनुभव हुआ।

    गौरतलब है कि यास्तिका भाटिया भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने फरवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में अहम जगह बनाई है और लगातार बेहतर खेल दिखा रही हैं।

     

    महाकाल मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। समय-समय पर कई नामी हस्तियां भी यहां आकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेती हैं।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts