PlayBreaking News

डाउनलोड का झंझट खत्म!WhatsApp का नया अपडेट, अब PDF खोलने के लिए नहीं पड़ेगी डाउनलोड की जरूरत, चैट में ही होगी एडिटिंग

WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर जारी किया है। अब यूजर्स PDF फाइल को डाउनलोड किए बिना ही WhatsApp Web और Desktop ऐप में खोल सकेंगे। Adobe Acrobat के साथ मिलकर आए इस फीचर में PDF को देखने के साथ हाइलाइट, अंडरलाइन और कई बेसिक एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।
Follow on Google News
WhatsApp का नया अपडेट, अब PDF खोलने के लिए नहीं पड़ेगी डाउनलोड की जरूरत, चैट में ही होगी एडिटिंग
WhatsApp में PDF एडिटिंग फीचर लॉन्च

नई दिल्ली। WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़ रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने PDF फाइल से जुड़ी एक बड़ी सुविधा पेश की है, जिससे यूजर्स को बार-बार दूसरी ऐप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अब WhatsApp Web और Desktop यूजर्स चैट के अंदर ही PDF डॉक्यूमेंट खोलकर देख और उसमें जरूरी बदलाव कर सकेंगे। इस नए फीचर के लिए WhatsApp ने Adobe Acrobat के साथ साझेदारी की है। इससे डॉक्यूमेंट शेयर करने और उसे मैनेज करने का अनुभव पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

चैट के अंदर मिलेगा नया फीचर

WhatsApp पर अब PDF फाइल से जुड़े काम पहले से ज्यादा आसान हो जाएंगे। कंपनी ने Adobe Acrobat के साथ मिलकर नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूजर्स PDF डॉक्यूमेंट को बिना डाउनलोड किए सीधे WhatsApp के अंदर खोल पाएंगे। यह सुविधा फिलहाल WhatsApp Web और Windows Desktop ऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है। पहले किसी भी PDF को देखने के लिए उसे पहले डिवाइस में सेव करना पड़ता था और फिर किसी अलग ऐप में ओपन करना होता था। नए अपडेट के बाद यह पूरा काम WhatsApp चैट के अंदर ही किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: Apple में पहली बार OLED डिस्पले! नया iPad Mini में मिल सकता है सबसे बड़ा अपग्रेड, 5 साल बाद किया बदलाव

चैट में ही खुल जाएगी PDF फाइल

इस नए फीचर की मदद से यूजर्स PDF को फुल स्क्रीन मोड में देख पाएंगे। इसमें डॉक्यूमेंट को स्क्रॉल करने, जूम करने और जरूरी हिस्सों को मार्क करने की सुविधा मिलेगी। यूजर PDF के किसी खास टेक्स्ट को हाइलाइट कर सकते हैं, अंडरलाइन कर सकते हैं और स्ट्राइक-थ्रू जैसे टूल्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इसके अलावा डॉक्यूमेंट पर नोट्स और ड्रॉइंग जोड़ने का विकल्प भी दिया गया है। इससे छोटे-मोटे बदलाव करने के लिए अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पासवर्ड वाली PDF भी होगी सपोर्ट

WhatsApp ने इस फीचर में सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। कंपनी के अनुसार PDF फाइल को चैट के अंदर देखने और एडिट करने के दौरान भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षित रहेगा। यानी आपकी फाइल पहले की तरह प्राइवेट रहेगी।
अगर कोई PDF पासवर्ड से सुरक्षित है, तो यूजर सही पासवर्ड डालकर उसे WhatsApp के अंदर ही खोल सकेंगे। इससे ऑफिस के डॉक्यूमेंट, बिल, रिपोर्ट और जरूरी फाइलों को संभालना आसान होगा।

एडवांस एडिटिंग के लिए मिलेगा Acrobat विकल्प

अगर किसी यूजर को PDF में बड़े बदलाव करने हैं, तो WhatsApp में “Edit in Acrobat” विकल्प भी दिया गया है। इस फीचर से PDF सीधे Adobe Acrobat के वेब वर्जन में खुल जाएगी। यहां यूजर्स टेक्स्ट और इमेज एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा PDF को Word या JPG फॉर्मेट में बदलना, फाइल को छोटा करना, कई PDF को जोड़ना, पासवर्ड लगाना, पेज मैनेज करना और डिजिटल साइन जैसे काम भी किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: E20 Petrol: सरकार का दावा- इससे इंजन खराब नहीं होता, 23 करोड़ से ज्यादा वाहन बिना परेशानी दौड़ रहे

WhatsApp ने लॉन्च किए कई और नए फीचर्स

PDF फीचर के अलावा WhatsApp ने कुछ और बदलाव भी किए हैं। अब iPad यूजर्स सीधे iPad ऐप से नया WhatsApp अकाउंट बना सकेंगे। पहले iPad पर अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए फोन से लिंक करना जरूरी होता था। इसके साथ ही Apple CarPlay और Android Auto का अनुभव भी बेहतर किया गया है। अब यूजर्स बिना फोन हाथ में लिए मैसेज सुन सकते हैं, जवाब दे सकते हैं और कॉल मैनेज कर सकते हैं। WhatsApp ने म्यूजिक शेयरिंग फीचर भी जोड़ा है। अब Apple Music और Spotify से पसंदीदा गाने सीधे WhatsApp Status पर शेयर किए जा सकते हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts