अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

केन्या में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर पैदल चल रहे लोगों को रौंदा; 48 की मौत, 30 लोग गंभीर रूप से घायल

नैरोबी। पश्चिमी केन्या के लोंडियानी में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शिपिंग कंटेनर ले जा रहा एक ट्रक सड़क से उतर गया। ट्रक ने पहले बस स्टॉप पर मिनी बस को रौंदा और फिर पैदल चल रहे यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। हादसा केन्या की राजधानी नैरोबी से 200 किमी दूर हुआ।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

स्थानीय पुलिस कमांडर जेफ्री मायेक ने बताया, एक्सीडेंट केरीचो और नाकुरु शहर के बीच हाईवे पर हुआ। अब तक हम 48 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर सकते हैं और हमें संदेह है कि एक या दो लोग अभी भी ट्रक के नीचे फंसे हुए हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया, घायलों की संख्या अधिक हो सकती है।

रिफ्ट वैली के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर टॉम मोबोया ओडेरो के मुताबिक, केरिचो की ओर जा रहे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और आठ वाहनों, कई मोटरसाइकिलों, सड़क के किनारे खड़े लोगों, विक्रेताओं और अन्य व्यवसायों से जुड़े लोगों को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, हमने देखा कि एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे से नीचे उतर गया। उसने कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गया। वहीं हादसे पर केरिचो के गवर्नर एरिक मुताई ने दुख जताया है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button