ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 23 July to 29 July 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक, इस हफ्ते मेष राशि वालों के तरक्की के योग बन रहे हैं। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। तुला राशि के जातकों के नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह…

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो ठीक ही रहेगी परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन व्यर्थ की चिंता तनाव में उलझा रह सकता है। अपना मनोबल बनाए रखें। छोटे भाई बहन, अधीनस्थ कर्मचारी और पड़ोसी रिश्तेदार आदि से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि से भी लाभ होने की पूरी संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह शुभ है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ एवं फलदायक रहेगा। आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ कष्टकारी रह सकता है। दांपत्य जीवन में निराशा रहेगी। आय में विघ्न आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह सफलता दायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए इस सप्ताह कुछ रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से कष्ट होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानी रह सकती है, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उस पर काबू पा लेंगे। अपना मनोबल बनाए रखें। वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह चिंता तनाव वाला रह सकता है। अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रह सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद और चिंता से स्वयं को दूर रखें। आपका मनोबल बढ़ा चढ़ा रहेगा, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। छोटे भाई-बहनों, अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। माता को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह तरक्की के योग बन सकते हैं, परंतु आपको कार्य क्षेत्र की राजनीति का भी शिकार होना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद आदि की स्थिति से बचें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रह सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन में व्यर्थ की चिंता हावी रह सकती है। इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से परेशानी रहेगी। माता की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक साबित हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कार्य की अधिकता रहती है। विवाद की स्थिति से स्वयं को दूर रखें। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह परेशानियों से भरा रह सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। कलह विवाद आदि की स्थिति से स्वयं को दूर रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा तथा आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा व्यर्थ में ना ही बोलें। छोटे भाई-बहनों, अधीनस्थ कर्मचारियों से असहयोग भावना रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि से नुकसान होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह आर्थिक जोखिम भरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद और कलह की स्थिति को टाल देना ही उचित होगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। तथा यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह का अंत आते आते आप उस पर काबू पा लेंगे और आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। अपना मनोबल बनाए रखें तथा व्यर्थ की चिंता से स्वयं को दूर रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग की भावना रहेगी। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त से लाभ होने की संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह कठिनाई भरा रहेगा। परंतु लाभ के अवसर भी बनेंगे। दांपत्य जीवन में कलह आदि की स्थिति को टाल देना उचित रहेगा। इस सप्ताह शासन प्रशासन की तरफ से लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे। अपनी वाणी और खानपान का विशेष ध्यान रखें, वरना स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को डाल देना उचित रहेगा। माता की तरफ से परेशानी रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रहेगा अपना मनोबल बनाए रखें। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह व्यर्थ ही राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कलह की स्थिति को टाल देना ही उचित रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। यात्रा कष्टकारी रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई-बहन, अधीनस्थ कर्मचारियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की तरफ से कष्ट हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह परेशानी भरा हो सकता है। अपने ध्यान को ना भटकने दें। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है। आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों, अधीनस्थ कर्मचारियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को फिलहाल टाल देना ही उचित रहेगा। माता की तरफ से चिंता रह सकती है। प्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत भरा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। अधिकारी पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे आपका भाग्य आपका साथ देगा। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की तरफ से कुछ चिंता रहेगी। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग मामलों के लिए यह सप्ताह साधारण है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह मान सम्मान और तरक्की के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन कलह पूर्ण रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत भरा रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन में व्यर्थ ही अवसाद की स्थिति रह सकती है। वहीं, सप्ताह के अंत में आप उस पर काबू पा लेंगे तथा आपके भाग-1 में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग की भावना रहेगी। भूमि वाहन भवन आदि से लाभ होने की संभावना है। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह मेहनत की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापार के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। राजकीय पक्ष से लाभ होगा।

धर्म से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button