ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में मिलेगी सफलता, जानें सभी 12 राशियों वालों का हाल

Weekly Horoscope 14 May to 20 May 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक इस हफ्ते मेष राशि के जातकों नौकरी पेशा में इस सप्ताह कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। कन्या राशि वाले अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ किसी से बात ना करें। खानपान का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है।


मेष : मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ अड़चन आ सकती है। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। मनोरंजन और यात्रा के अवसर बन सकते हैं। तथा पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। छोटे भाई, बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता पक्ष से कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को संभल के निवेश करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। परंतु, सप्ताह के अंत में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप के खर्चे बड़े चढ़े रहेंगे, जिन पर काबू करना आपके बस से बाहर हो जाएगा। वाणी में मधुरता रहेगी तथा घर परिवार में प्रसंता का माहौल रहेगा। यात्रा के भी योग बन सकते हैं। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ चिंता या परेशानी हो सकती है। जिनके भूमि वाहन भवन आदि के विक्रय में दिक्कत आ रही थी, उनके कार्य बन सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा, पिछले सप्ताह की परेशानियों से निजात मिलेगी। लेकिन, आपको आलस्य और प्रमाद से बचना चाहिए। वाणी में ओज रहेगा तथा व्यर्थ के विवाद से बचें। छोटे भाई बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ लाभ होने की संभावना है। माता से संबंध मधुर रहेंगे। भूमि वाहन भवन आदि से भी लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। अपनी मेहनत को कम ना होने दें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह का मध्य आते-आते आप अपनी परेशानियों से निजात पा लेंगे। आप का मनोबल बढ़ेगा परंतु आपको व्यर्थ के विवाद आदि में नहीं पड़ना चाहिए तथा अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के पक्ष से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि वाहन भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना ही उचित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के पदोन्नति के योग बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा, जो लोग राजनीति आदि के क्षेत्र में है उनको इस सप्ताह लाभ होने की प्रबल संभावना है।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में आप का मनोबल कम हो सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। आपकी वाणी से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। छोटे भाई बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी आ सकती है। माता की तरफ से भी कोई चिंता हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं जो लोग घर से दूर प्रॉपर्टी आदि खरीदने पर विचार कर रहे थे उनकी योजना सफल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह मध्य में आप परेशानियों से निजात पा लेंगे। परंतु, सप्ताह के अंत में फिर आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें व्यर्थ किसी से बात ना करें। खानपान का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने से आपको बचना चाहिए और किसी प्रकार का आर्थिक जोखिम ना उठाएं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ समाचार लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग को आर्थिक जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी तथा मध्य में कोई परेशानी आ सकती है। परंतु, सप्ताह सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे। यह सप्ताह काफी विविधता भरा रह सकता है। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई बहनों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के पक्ष से भी कुछ लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए उनकी मेहनत का प्रतिफल अवश्य ही मिलेगा। दांपत्य जीवन में मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में समय साधारण ही है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय अच्छा है। अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह काफी विविधताओं भरा रह सकता है। संभलकर निवेश करें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य आते परेशानियां सुलझ जाएंगी। सप्ताह के अंत में आपको फिर सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपनी वाणी और खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आ सकती है। आपको कोर्ट कचहरी आदि के मामले में भी उलझना पड़ सकता है। छोटे भाई में और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता से भी लाभ होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बन सकते हैं। छोटी दूरी की यात्राओं के योग भी बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कार्य की अधिकता रह सकती है। आपको कार्य क्षेत्र की राजनीति से खुद को दूर रखना चाहिए। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह लाभ कारक हो सकता है।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ अड़चन सकती है। सप्ताहांत आप उन पर काबू पा लेंगे। छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह विविधताओं भरा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। मनोरंजन के कई अवसर प्रदान होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सकता है कि शुरुआत अच्छी रहेगी। आप अपनी वाणी से बिगड़े हुए कार्य बना लेंगे। छोटे भाई-बहन अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त के योग बनेंगे। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। जो लोग राजनीति आदि के क्षेत्र में है उनको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में कलह होने की संभावना है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा। परिवार में कोई सुखद मांगलिक कार्य हो सकता है। छोटी दूरी की यात्राओं के भी योग बन सकते हैं। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह आलस्य प्रमाद वाला रह सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कार्य की अधिकता रह सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ समाचार लेकर आएगा।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी नहीं रहेगी। परंतु सप्ताह के मध्य आप उन पर काबू पा लेंगे तथा आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा खान-पान और वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में सुखद और मांगलिक वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा आपको अपने मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह एक मिलाजुला सप्ताह रह सकता है। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह लॉटरी जुआ सट्टा आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आपको नुकसान हो सकता है।

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button