इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

खरगोन : तेज बवंडर में पतंग की तरह उड़ा शादी का टेंट, बारातियों के उड़े होश, देखें VIDEO

हेमंत नागले, खरगोन। मध्य-प्रदेश के खरगोन में तेज हवा के साथ आए बवंडर में शादी सामारोह का टेंट लोहे के पाइप सहित पतंग की तरह उड़ गया। टेंट को पकड़कर कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बंवडर की गति देखकर भाग खड़े हुए। ये दृश्य देखकर शादी में शामिल ग्रामीणों के होश उड़ गए। बवंडर का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें 200 फीट ऊंचाई तक टेंट उड़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो खरगोन के झिरनिया का बताया जा रहा है।

200 फीट ऊंचाई तक उड़ा टेंट

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर झिरनिया थाना क्षेत्र के कुसुम्बिया गांव में दोपहर के समय जबरदस्त बवंडर आया। अचानक आए बवंडर के दौरान शादी की तैयारी में लगे लोग समझ पाते इससे पहले बवंडर ने 45 बाई 45 के टेंट, मंडप और खाने के टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। लोहे के पाइप पकड़कर लोगों ने टेंट को उड़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन बवंडर की गति देखकर टेंट छोड़कर भागे।

बवंडर टेंट को 200 फीट ऊंचाई तक उड़ा ले गया। वहीं पाइप नीचे गिरते समय हाई टेंशन लाइन पर टकरा गए। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई यह राहत की बात रहीं। शादी समारोह में लगे कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

तेज से वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि निमाड़ में इन दिनों तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। यहां तेज गर्म हवाएं चलने लगी है। बताया जाता है कि ऐसे बवंडर अक्सर मरुस्थल वाले एरिया में उठते रहते हैं। लेकिन, इस तरह के बवंडर अब देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहे हैं। लोग इस वायरल वीडियो अपने तरह से कमेंट लिख वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button