Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्री राम राजा सरकार का विवाह महोत्सव, सशस्त्र सलामी के साथ शुरू हुई बारात, प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव समेत कई लोग हुए शामिल

धार्मिक नगरी ओरछा के श्री राम राजा मंदिर में श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव पर संगीतमयी कथा एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 7 बजे बारात मंदिर से प्रारंभ हुई। जहां सशस्त्र सलामी दी गई। इस दौरान श्री राम राजा सरकार की बारात निकाली गई। जिसमें प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अनिल जैन, डीएम, एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। [caption id="attachment_12157" align="aligncenter" width="423"] बारात में प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अनिल जैन हुए शामिल।[/caption]

श्री राम राजा सरकार ने दोपहर में दिए दर्शन

बता दें कि श्री राम राजा सरकार ने मंगलवार को दोपहर बाद भक्तों को दर्शन दिए। क्योंकि सुबह से दूल्हे सरकार का तेल, उबटन किया जा रहा था। इसलिए मंदिर के पट सुबह 9 बजे नहीं खोले गए थे। जिसके बाद भक्तों ने श्री राम राजा सरकार के दर्शन किए। [caption id="attachment_12158" align="aligncenter" width="600"] श्री ओरछाधीश विवाह महोत्सव आयोजित।[/caption]

कलेक्टर ने सपरिवार किया पूजन

श्री राम राजा सरकार के पांच दिवसीय कार्यक्रम का जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान आचार्य वीरेंद्र बिदुआ ने विधि-विधान से मंत्रोचार के साथ मंडप पूजन संपन्न कराया। मंदिर प्रबंधक कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने सपरिवार मंडप का पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को श्री धर्मशाला में प्रसाद वितरण किया गया।

नगर को दुल्हन की तरह सजाया

पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस बार मंदिर प्रांगण में पिछले साल से बेहतर सजावट की गई। डीएम ने स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सारी व्यवस्थाओं को देखा। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts