PlayBreaking News

कश्मीरी पंडितों के लिए आज लॉन्च होगी वेबसाइट, अचल व सामुदायिक संपत्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे

Follow on Google News
श्रीनगर। कश्मीरी पंडितों के लिए आज एक वेबसाइट लॉन्च होने जा रही है। इसके जरिए कश्मीरी विस्थापित अचल व सामुदायिक संपत्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस पोर्टल पर ऑनलाइन एप्लाई करने के बाद यूनिक आईडी जेनरेट हो जाएगी। इसके बाद आवेदन आगे की प्रॉसिस के लिए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के पास पहुंच जाएगा। आवेदन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए राहत एवं पुनर्वास आयुक्त कार्यालय जम्मू से 0191-2586218, 0191-2585458 पर संपर्क किया जा सकता है।

छह हजार ट्रांजिट आवास बनाए जा रहे

बता दें कि कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में कश्मीरी विस्थापित कर्मचारियों के लिए छह हजार ट्रांजिट आवास बनाए जा रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कह चुके हैं कि इन आवासों का निर्माण समय से पूरा किया जाए। कुल छह हजार ट्रांजिट आवास में से कुलगाम में 208, बडगाम में 96, गांदरबल, शोपियां, बांदीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा में 1200 जबकि सात अन्य स्थानों पर 2744 आवास बनाए जाने हैं। ज्ञात हो कि सरकार कश्मीरी विस्थापितों की घर वापसी को लेकर प्रतिबद्ध है। कुछ दिनों पहले ही उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर घाटी में वापसी के इच्छुक परिवारों के लिए पंजीकरण को जरूरी बताते हुए संबंधित विभागों को पंजीकरण व्यवस्था के निर्देश दिए थे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts