ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

Weather Update : घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट्स प्रभावित, MP के ग्वालियर में छाई धुंध

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई है। राजधानी में चारों तरफ कोहरे की चादर नजर आ रही है। वहीं कई राज्यों में भी घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। जिसकी वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुईं। दिल्ली के अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु से भी कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

ग्वालियर में जीरो विजिबिलिटी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा रायसेन में 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। वहीं, राजधानी भोपाल समेत जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, सतना और दूसरे शहरों में सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, 9 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने इस साल के अंत या नए साल की शुरूआत में बारिश की आशंका जताई है।

6 राज्यों ने ओढ़ी कोहरे की चादर

दिल्ली और मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भी घने कोहरे की चपेट में हैं। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। वहीं, IMD के मुताबिक, नए साल में ठंड और बढ़ सकती है। 25 से 27 दिसंबर तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरा बढ़ेगा। साथ ही दो राज्य पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है, अभी यहां कुछ दिनों तक कड़ाके की सर्दी बरकरार रहेगी।

ये भी पढ़ें- क्या Pakistan में बैन होगा Tik Tok ? मौलवियों ने फतवा जारी कर ऐप को बताया हराम, कहा- इसने धर्म का उड़ाया मजाक

संबंधित खबरें...

Back to top button