Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Update : यूपी और एमपी में बरसेंगे बादल, दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट; ट्रेनों की रफ्तार पर दिखा कोहरे का असर, जानें मौसम का हाल

Follow on Google News
Weather Update : यूपी और एमपी में बरसेंगे बादल, दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट; ट्रेनों की रफ्तार पर दिखा कोहरे का असर, जानें मौसम का हाल
मौसम डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इस वक्त ठंड का सितम जारी है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी और एमपी में आज और कल बारिश बताई हैं। शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान लगातार गिर रहा है। जिससे दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे ने ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। कोहरे के चलते 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आइए जानते हैं मौसम का मिजाज।

एमपी का मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि भोपाल, रीवा, शहडोल, सागर, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदा पुरम, बैतूल, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर ,शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

यूपी में बारिश का दौर जारी

लखनऊ मौसम केंद्र वैज्ञानिक के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। पिछले कुछ दिनों में यूपी के कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई। फिलहाल न्यूनतम तापमान स्थिर है, जबकि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पूरे उत्तर प्रदेश में मेरठ जिला पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा रहा। वहीं लखनऊ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच, झांसी और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।

दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड

दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। आईएमडी का कहना है कि, दिल्ली में आज कई हिस्सों पर शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही दिल्ली के कुछ इलाकों में 9 जनवरी को बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों कड़ाके की ठंड के आसार जताए हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

22 ट्रेनें लेट

रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
  •  12953 - मुंबई निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी - 2 घंटे लेट
  • 22691 - बेंगलुरु निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस - 1 घंटे से ज्यादा लेट
  •  12426 - जम्मू तवी- नई दिल्ली - 1 घंटे से ज्यादा लेट
  •  20503 - डिब्रूगढ़-नई दिल्ली - 1 घंटे से ज्यादा लेट
  •  22823 - भुवनेश्वर-नई दिल्ली - 4 घंटे लेट
  •  132801 - पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 4 घंटे लेट
  •  12553 - सहरसा-नई दिल्ली-वैशाली एक्सप्रेस - 4 घंटे से ज्यादा लेट
  •  12919 - अंबेडकरनगर-कटरा-एक्सप्रेस - 2 घंटे 30 मिनट लेट
  •  12557 - मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस - 1 घंटे 30 मिनट लेट
  •  12779 - बीएससी-निजामुद्दीन - 2 घंटे 30 मिनट लेट
  •  12615 - चेन्नई-नई दिल्ली जीटी - 2 घंटे 35 मिनट लेट
  •  12621 - चेन्नई-नई दिल्ली - 1 घंटे से ज्यादा लेट
  •  12155 - भोपाल निजामुद्दीन - 1 घंटे लेट
  •  11841 - कुरुक्षेत्र-खजुराहो - 2 घंटे लेट
  •  12138 - फिरोजपुर-मुंबई मेल - 2 घंटे लेट
  •  15707 - कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस - 4 घंटे 30 मिनट लेट
  •  12414 - जम्मू तवी-अजमेर - 5 घंटे लेट
  •  15658 - कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल - 2 घंटे 30 मिनट लेट
  •  14623 - सिवनी-फिरोजपुर - 6 घंटे से ज्यादा लेट
  •  12413 - अजमेर-कटरा मेल - 4 घंटे से ज्यादा लेट
  •  12716 - अमृतसर नांदेड़ एक्सप्रेस - 4 घंटे लेट
  •  12447 - मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस - 2 घंटे लेट
ये भी पढ़ें - भोपाल : GMC में नहीं होगी डॉक्टर अरुणा कुमार की नियुक्ति, जूडा के विरोध के बाद निरस्त किया गया आदेश; जानें पूरा मामला
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts