PlayBreaking News

Weather Update :15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जानिए आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Follow on Google News
15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने लोगों से सतर्क रहने को कहा
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आँधी का अलर्ट जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार, 1 जुलाई को कई राज्यों के लिए बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में उत्तर, मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने और बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 15 राज्यों के कई जिलों में मौसम तेजी से बदल सकता है। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इसी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली-एनसीआर में मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली और एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जुलाई को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इससे तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

Breaking News

उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जिलों के लिए चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज और सोनभद्र सहित कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जैसे जिलों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है। बिहार में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, अररिया और कई अन्य जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

Twitter Post

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का असर

मध्य प्रदेश में बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), राजगढ़, सीहोर और शाजापुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलरामपुर, जशपुर और सुकमा जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भी बदलेगा मौसम

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर, प्रतापगढ़ और भिलवाड़ा में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। महाराष्ट्र के नासिक, पुणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा। वहीं गुजरात के सूरत, वडोदरा, भरूच, नवसारी, वलसाड, भावनगर और अमरेली समेत कई जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price : पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹3 की राहत, आज से लागू हुई नई कीमतें

केरल, झारखंड और हिमाचल में भी रहेगा असर

दक्षिण भारत में केरल के अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोल्लम, कोट्टायम, पथानामथिट्टा और त्रिशूर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और पलामू समेत कई जिलों में भी बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों को दी यह सलाह

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों के नीचे खड़े होने से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें। अगर बहुत जरूरी काम न हो तो तेज बारिश और आंधी के दौरान घर के अंदर ही रहें। विभाग ने स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम से जुड़े हर नए अपडेट पर नजर रखने और सतर्क रहने की जरूरत है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts