Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गर्मी से पहले रायसेन में पानी की किल्लत, महिलाओं ने खाली बर्तन बजाकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी

Follow on Google News
गर्मी से पहले रायसेन में पानी की किल्लत, महिलाओं ने खाली बर्तन बजाकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी
रायसेन। मध्य प्रदेश में गर्मी शुरू होने से पहले ही जल संकट गहराने लगा है। रायसेन जिले के खरगावली गांव में पानी की भारी किल्लत से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि गांव में पिछले एक महीने से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। https://www.youtube.com/shorts/6ZFZ7v_fPjc

प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने खाली बर्तन बजाकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि गांव की नल जल योजना पूरी तरह से ठप पड़ी है, जिससे पानी के लिए उन्हें दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि अभी गर्मी का मौसम पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ है और पानी की समस्या विकराल होती जा रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

हरकत में आया प्रशासन

महिलाओं के इस उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन भी हरकत में आया। रायसेन एसडीएम मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे खुद गांव जाकर निरीक्षण करेंगे और जल्द ही कोई ठोस समाधान निकालेंगे। इसी बीच रायसेन कलेक्टर ने भी भरोसा दिलाया कि पानी की समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। ये भी पढ़ें- कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी! इस राज्य में मिलेगी वर्क फ्रॉम होम सुविधा, CM ने खुद दी जानकारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts