PlayBreaking News

हिमाचल प्रदेश में मतदान आज,विधानसभा चुनाव के लिए 56 लाख लोग डालेंगे वोट

शाम पांच बजे तक डाले जाएंगे वोट
Follow on Google News
हिमाचल प्रदेश में मतदान आज,विधानसभा चुनाव के लिए 56 लाख लोग डालेंगे वोट
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरु हो गया है जो शाम 5 बजे तक चलेगा। पूरे हिमाचल से 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के करीब 56 लाख मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 2854945 पुरुष और 2737845 महिलाओं के साथ 38 थर्ड जेंडर हैं। मतदान के लिए 7881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले मतदान फिर जलपान

मतदान से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान। प्रदेशवासी लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह से भाग लें। मतदान के लिए शाम 5 बजे तक का समय नियत किया गया है।

वोटों की गिनती 8 दिसंबर को

मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। यहां पर दिन-रात पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस जवानों का कड़ा पहरा रहेगा।वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts