PlayBreaking News

विटामिन B 12 की कमी से भी बढ़ता है मोटापा, अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं

Follow on Google News
भोपाल। हमारे शरीर के लिए कुछ विटामिन ऐसे हैं जिनकी कमी से शरीर पर कई तरह के असर पड़ते हैं। इन्हीं विटामिन में से एक है B 12, जिसकी कमी से मोटापा भी हो सकता है। बी12 एक पानी में विटामिन है जो शरीर का मेटाबॉलिज्म बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। सामान्य रूप से एक वयस्क को इसकी करीब 2.2 माइक्रोग्राम की जरूरत होती है। ऐसा नहीं होने पर शरीर में रेड ब्लड सेल कम होने लगती है जो एनिमिया का कारण बन जाता है। यह विटामिन मूड को ठीक रखने आपके हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी सहायक होता है। इसके अलावा यह इसका डिस्बैलेंस वजन भी बढ़ाता है। रिसर्च में पता चला है कि इस विटामिन की कमी से शरीर में सुस्ती आती है, किसी काम में मन नहीं लगता है। ऐसा होने पर भूख और वजन बढ़ने लगते हैं। इसलिए शरीर में विटामिन बी 12 की मात्रा को नियंत्रित रखना जरूरी है।

विटामिन बी 12 की कमी के असर

  • इस विटामिन की कमी से बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है।
  • इस विटामिन की कमी से सांस की दिक्कत भी होती है। सांस छोटी होती है और सांस लेने में भी दिक्कत होती है।
  • बी 12 की कमी के न्यूरोलॉजिकल असर भी होते हैं। इसकी कमी से भूलने की समस्या भी होती है।
  • यह विटामिन ज्यादातर एनिमल प्रोडक्ट्स जैसे मछली, मीट, अंडे, दूध व दूध से बनी चीजें व अन्य डेयरी उत्पादों को खाने में शामिल कर इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा दालों में यह विटामिन पाया जाता है।
  • जब भी इस विटामिन की कमी के लक्षण हों तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इसकी सही मात्रा शरीर को मिल सके और इसकी कमी से होने वाले विकार दूर हो सकें।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts