Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Odisha : बालासोर में इंटरनेट बंद, दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद लगाया कर्फ्यू, 10 लोग घायल

Odisha : बालासोर में इंटरनेट बंद, दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद लगाया कर्फ्यू, 10 लोग घायल
बालासोर। ओडिशा सरकार ने बालासोर शहर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद शहर में इंटरनेट सेवाओं को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया और कर्फ्यू अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया। सोमवार को हुई इस झड़प में 10 लोग घायल हो गए हैं। बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने कर्फ्यू अवधि के दौरान निवासियों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया।

40 से ज्यादा प्लाटून तैनात

एसपी ने दंगों से संबंधित आरोपों में 7 FIR दर्ज की और 34 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के 40 से ज़्यादा प्लाटून तैनात किए गए हैं, खास तौर पर उन इलाकों में जहां प्रशासन को झड़प होने की आशंका है। एसपी ने बताया कि शहर में आने-जाने के सभी 6 रास्ते बंद कर दिए गए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा या मेडिकल आपात स्थिति के लिए यात्रा करने वालों को छूट दी जाएगी, बशर्ते वे ज़रूरी दस्तावेज दिखाए। हिंसा के दौरान संपत्ति के नुकसान और वाहनों के नष्ट होने की विस्तृत जानकारी एसपी ने नहीं दी है। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पहले ही हस्तक्षेप करते हुए बालासोर कलेक्टर को शांति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मवेशियों की कुर्बानी को लेकर दिया था धरना

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें तत्काल कदम उठाने को कहा। शहर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर खून बहने का विरोध जताते हुए लोगों का एक समूह धरने पर बैठ गया। पुलिस ने बताया कि दूसरे समूह ने कथित तौर पर उन पर पथराव किया, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई।

भड़काऊ पोस्ट रोकने के लिए बंद किया नेट

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून- व्यवस्था) संजय कुमार बालासोर में डेरा डाले हुए हैं। एक अधिकारी के अनुसार, सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने वाले भड़काऊ संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए 48 घंटे के लिए इंटरनेट निलंबित करने का फैसला लिया गया है। डिप्टी सीएम केवी सिंह देव ने कहा, "मुख्य सचिव और डीजीपी बालासोर में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और मामले से सीएम को अवगत करा रहे हैं। हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।"

लोगों से कह शांति बनाए रखने की अपील

बालासोर के विधायक मानस दत्ता ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों और फर्जी पोस्ट पर विश्वास न करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "बालासोर में हाल ही में हुई हिंसा के नाम पर पुरानी तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे ऐसी अफवाहों से प्रभावित न हों। सरकार शांति बहाल करने के लिए सभी कदम उठा रही है।" बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। ये भी पढ़ें- Bihar Bridge Collapse : बिहार में फिर उद्घाटन से पहले गिरा पुल, बकरा नदी पर बना करोड़ों का पुल पानी में समाया
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts