PlayBreaking News

कंगना रनौत पर हमलावर हुए विक्रमादित्य सिंह, कहा- सांसद होने के बावजूद हिमाचल से नदारद

Follow on Google News
कंगना रनौत पर हमलावर हुए विक्रमादित्य सिंह, कहा- सांसद होने के बावजूद हिमाचल से नदारद
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कंगना हिमाचल से गायब हैं और सांसद होने के बावजूद अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा रही हैं।

DISHA बैठक में शामिल नहीं हुईं कंगना

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "कंगना रनौत चुनाव जीतने के बाद सिर्फ दो बार ही प्रदेश में नजर आई हैं—एक बार अपने निजी कैफे के उद्घाटन पर और दूसरी बार किसी बैठक में। उनके पास विकास कार्यों से जुड़ी DISHA की महत्वपूर्ण बैठक में आने का भी समय नहीं है।"

वक्फ बिल पर भी दी प्रतिक्रिया

वक्फ बिल पर बात करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, "कहा जा रहा है कि यह बिल संविधान के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दलों ने सदन में मजबूती से अपनी बात रखी है, जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।"

केंद्र से मदद के मुद्दे पर जयराम ठाकुर पर पलटवार

केंद्र सरकार से मिलने वाली मदद के मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "नेता प्रतिपक्ष को भूलने की बीमारी हो गई है। विधानसभा के बजट सत्र में उन्होंने खुद ऑन रिकॉर्ड केंद्र सरकार का धन्यवाद किया था।"

कंगना ने 2024 लोकसभा चुनाव में विक्रमादित्य को हराया था

2024 के लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को हराया था।
  • कंगना रनौत को – 5,37,022 वोट मिले
  • विक्रमादित्य सिंह को – 4,62,267 वोट मिले
चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली थी। विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह के बेटे हैं और उनके पिता वीरभद्र सिंह हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts