PlayBreaking News

Vicky-Katrina Wedding: शादी से पहले विक-कैट और होटल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला?

Follow on Google News
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को राजस्थान के शाही किले में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। वहीं शादी से पहले ही इस कपल के खिलाफ राजस्थान के एक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत चौथ का माता मंदिर का रास्ता बंद किए जाने पर की गई है।

प्रसिद्ध चौथ माता मंदिर का रास्ता बंद

दरअसल, यह सेलिब्रिटी कपल 2 दिन बाद राजस्थान के सवाई माधोपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहा है। शादी के लिए कपल ने सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित एक होटल बुक किया है। यहीं पर प्रसिद्ध चौथ माता का मंदिर भी मौजूद है। लेकिन कटरीना और विक्की की शादी की वजह से यहां जाने वाला मुख्य रास्ता 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। [embed]https://www.instagram.com/p/CW5tfl2tIEu/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

मंदिर का रास्ता खोलो जाने की मांग

अदालत में यह शिकायत सवाई माधोपुर की रहने वाली नेत्र बिंदु सिंह जादौन ने दर्ज कराई है। दायर शिकायत में कटरीना कैफ, विक्की कौशल सहित सवाई माधोपुर के कलेक्टर और होटल सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत दर्ज करते हुए शिकायतकर्ता ने मंदिर का रास्ता बंद होने की वजह से परेशानी होने की बात बताई है। साथ ही जन भावनाओं को देखते हुए मंदिर की ओर जाने वाले इस रास्ते को सुचारू रूप से चालू करवाने की मांग की है। वहीं चौथ का बरवाड़ा के तहसीलदार सुरेश नारायण बैरवा का कहना है कि यहां किसी भी तरह का कोई रास्ता बन्द नहीं किया गया है और आगे भी रास्ता बन्द नहीं किया जाएगा। [embed]https://www.instagram.com/p/CW-qCRqIxQL/[/embed]

9 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

इधर, अपनी शादी के लिए कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। दोनों की शादी के समारोह आज मेहंदी फंक्शन के साथ शुरू होंगे। जिसके बाद कल संगीत और फिर 9 दिसंबर को दोनों साथ में ले लेंगे। शादी को खास बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के मंडप को खास तौर पर शाही अंदाज में डिजाइन किया गया है। कथित तौर पर, यह एक आकर्षक मंडप है, जो पूरी तरह से कांच से बना है। इसके अलावा शादी के दौरान किसी भी मेहमान को मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ये भी पढ़ें- सब्जी खरीदने से पहले हो जाएं सावधान: भोपाल में गंदे पानी से धोकर बेची जा रही सब्‍जियां, देखें वीडियो
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts