Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gwalior News : जगदीप धनखड़ ने किया ‘जिओसाइंस म्यूजियम’ का उद्घाटन, ग्वालियर में देश का पहला संग्रहालय

Follow on Google News
Gwalior News : जगदीप धनखड़ ने किया ‘जिओसाइंस म्यूजियम’ का उद्घाटन, ग्वालियर में देश का पहला संग्रहालय
ग्वालियर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम (भू-विज्ञान संग्रहालय) का आज उद्घाटन किया। ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर हैरीटेज बिल्डिंग विक्टोरिया मार्केट में स्थापित अत्याधुनिक जियो साइंस म्यूजियम के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद थे। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़ विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

भू-विज्ञान से संबंधित चित्रों-कलाकृतियों की सराहना

उप राष्ट्रपति ने पट्टिका का अनावरण कर एवं म्यूजियम के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर देश के पहले अत्याधुनिक जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया। साथ ही ग्वालियरवासियों को इस अनूठी सौगात की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी अतिथियों के साथ म्यूजियम की विभिन्न गैलरियों में दर्शाए गए भू-विज्ञान से संबंधित चित्रों, कलाकृतियों एवं जानकारियों को देखा एवं म्यूजियम की सराहना की। म्यूजियम के उद्घाटन के बाद उप राष्ट्रपति ने महाराज बाड़ा पर स्थित वास्तु शिल्प के उत्कृष्ट नमूनों के रूप में खड़ी ऐतिहासिक इमारतों को भी देखा। मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने उप राष्ट्रपति को महाराज बाड़े की इमारतों के शिल्प एवं शैलियों से अवगत कराया।

म्यूजियम में ब्रह्माण्ड से जुड़ीं अनूठी जानकारियां समाहित

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा ग्वालियर नगर निगम के सहयोग से तैयार किए गए देश के इस पहले अत्याधुनिक एवं अछ्वुत जियो साइंस म्यूजियम में पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव जाति एवं मानव सभ्यता का विकास और ब्रह्माण्ड से जुड़ीं अनूठी जानकारियां समाहित हैं। म्यूजियम में डायनासोर का अण्डा सहित कीमती वस्तुएं पर्यटकों को देखने के लिए उपलब्ध हैं। यह म्यूजियम भू-विज्ञान से संबंधित बच्चों से लेकर बड़ों तक की जिज्ञासाओं का समाधान उपलब्ध है। साथ ही वैज्ञानिक द्दष्टि से भी यह संग्रहालय ज्ञानवर्धक है। पृथ्वी विज्ञान से संबंधित दुर्लभ भू-वैज्ञानिक नमूनों को मल्टीमीडिया डिस्प्ले के जरिए म्यूजियम में दिखाया गया है। जियो साइंस म्यूजियम में दो गैलरियों के माध्यम से भू-विज्ञान के बारे में लाइट इफेक्ट के साथ आकर्षक ढंग से जानकारी संजोई गई है।

नो फ्लाई जोन घोषित

ग्वालियर प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर एसपी धर्मवीर सिंह ने महाराजपुरा विमानतल, जियो साइंस म्यूजियम महाराज बाड़ा, जीवाजी विश्वविद्यालय और जयविलास पैलेस परिसर के दो किलोमीटर के दायरे में नो फ्लाई जोन घोषित किया है। इन सभी स्थानों पर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बलून एवं अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट उड़ाना प्रतिबंधित रहेंगे। यह आदेश 15 दिसंबर को सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक प्रभावशील रहेगा। ये भी पढ़ें- तानसेन शताब्‍दी समारोह : संगीतधानी में आज से 5 दिन तक सजेगी सुर-ताल की महफिल, 350 से अधिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts