PlayBreaking News

शुक्र पहुंचे कर्क राशि में जानें आपके जीवन पर राशि परिवर्तन का क्या पड़ेगा असर

Follow on Google News
नई दिल्ली। सुख और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र आज दोपहर में दो बजकर सात मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर गए। शुक्र कर्क राशि में 17 जुलाई की सुबह 09 बजकर 23 मिनट तक रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग असर पड़ेंगे। जानिए किस राशि पर क्या पड़ेगा क्या असर- 1. मेष- नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग । इस दौरान परिवार का ध्यान रखें। 2. वृषभ- भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। 3. मिथुन- कारोबार में मुनाफा हो सकता है। निवेश से भी लाभ हो सकता है। 4. कर्क- मान सम्मान में वृद्धि होगी, आप का व्यक्तित्व आकर्षक होगा। 5. सिंह- किसी भी चीज में समझौता न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 6. कन्या- मान सम्मान बढ़ेगा, आय में वृद्धि होगी। 7. तुला- निवेश में सावधानी बरतें। बड़ों की सलाह लें। 8. वृश्चिक- नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कठिन परिश्रम करना होगा। सेहत अच्छी रहेगी। 9. धनु- वाहन चलाते समय, स्वास्थ्य और धन के प्रति सावधान रहें। 10. मकर- नौकरी व बिजनेस में फायदा, लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। 11. कुंभ- नए अवसर मिलेंगे, काम का बोझ बढ़ेगा। वाणी पर कंट्रोल रखें, बेवजह खर्चों से बचें। 12. मीन- सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे, कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts