PlayBreaking News

बेहोशी का ड्रामा, बिखेरा सामान... पति को बनाया शिकार!प्रेमी संग मिलकर महिला ने रची घर में चोरी की साजिश, पुलिस ने खोला राज

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की साजिश रची। बेहोशी का नाटक कर परिवार और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ में सच सामने आ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली।
Follow on Google News
प्रेमी संग मिलकर महिला ने रची घर में चोरी की साजिश, पुलिस ने खोला राज
प्रेमी संग भागने के लिए अपने ही घर में कराई चोरी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की साजिश रच डाली। वारदात के बाद उसने बेहोश होने का नाटक किया और अज्ञात बदमाशों पर आरोप लगाया, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

प्रेमी के साथ मिलकर बनाई चोरी की योजना

यह मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर बाजार का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूनम कसौधन का अपनी मौसी के बेटे विकास कसौधन से पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों साथ भागना चाहते थे और इसके लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से दोनों ने तीन-चार दिन पहले अपने ही घर में चोरी की योजना बनाई।

घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हुआ प्रेमी

योजना के अनुसार, रात में पूनम ने विकास को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने संदूक और बक्से से सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन निकाल लिया। चोरी के बाद विकास सामान लेकर अपने घर चला गया, जबकि पूनम ने कमरे का सामान बिखेर दिया ताकि मामला चोरी जैसा लगे।

Breaking News

बेहोशी का नाटक कर परिवार को किया गुमराह

वारदात के बाद पूनम बेड के नीचे लेट गई और बेहोश होने का नाटक करने लगी। सुबह उसने परिजनों को बताया कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे, मारपीट की और चोरी करके फरार हो गए। पति लवकुश ने भी अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को कहानी पर हुआ शक

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को बाहर से जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने पूनम से अलग से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर पूनम ने पूरी साजिश कबूल कर ली और बताया कि चोरी की योजना उसने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर बनाई थी।

प्रेमी के घर से बरामद हुए जेवर और नकदी

पूनम की निशानदेही पर पुलिस ने विकास कसौधन के घर छापा मारा। वहां से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद कर लिया गया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

सीओ सिटी योगेश्वर सिंह ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts