Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत आज, भारी संख्या में पहुंच रहे किसान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा यह महापंचायत बुलाई गई है। इसमें धीरे-धीरे किसान पहुंचने लगे हैं। किसान संगठन ने दावा किया है किया पिछले नौ महीने में अब तक की यह सबसे बड़ी महापंचायत है। राज्य में किसान महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सबसे बड़ी महापंचायत

किसान महापंचायत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि मुजफ्फरनगर महापंचायत पिछले नौ महीनों में अब तक की सबसे बड़ी महापंचायत होने वाली है। इसमें शामिल होने वाले किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 500 लंगर सेवाएं शुरू की गई हैं। महापंचायत में शामिल होने वाले किसानों के लिए 100 चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं।

क्या है किसानों का मुद्दा

किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। इन कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन को नौ महीने से अधिक समय हो गया है। किसानों को डर है कि ये कानून MSP सिस्टम को खत्म कर देंगे और उन्हें बड़े कॉरपोरेट घरानों की दया पर छोड़ दिया जाएगा। कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक 10 से अधिक दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन यह बातचीत विफल रही है। सरकार कानूनों को प्रमुख कृषि सुधारों के रूप में पेश कर रही है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts