ताजा खबरराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, बहाने से स्कूल की छत पर ले गया था पहली कक्षा का छात्र

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक स्कूल में 10 साल के लड़के ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। आरोपी नाबालिग लड़का पहली क्लास का स्टूडेंट है और बच्ची प्लेग्रुप की। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूल की छत पर ले जाकर किया रेप

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार की है। लड़का, मासूम को बहाने से स्कूल की छत पर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। मासूम जब घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। पूछने पर बच्ची ने लड़के की हरकत के बारे में बताया। जिसके परिजनों ने लड़के के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर में ढाई साल की मासूम से रेप

इससे पहले रामपुर से भी मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया था। जहां 30 साल के युवक ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 22 मार्च को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। सूचना मिलने के बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गय। वहीं पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- बंगाल में गर्मी का कहर : CM ममता बनर्जी का ऐलान- सोमवार से शनिवार तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button