अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अमेरिका में गन कल्चर का साइड इफेक्ट, नहीं थम रहीं घटनाएं, दो जगह फायरिंग में 1 की मौत, 8 घायल, 5 संदिग्ध हिरासत में

वॉशिंगटन। अमेरिका में गन कल्चर के कारण हो रही वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरूवार को फायरिंग की दो अलग अलग घटनाओं में 1 की मौत को हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं में अब तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

फिलाडेल्फिया में ईद के जश्न में गोलाबारी

फिलाडेल्फिया में ईद के जश्न के दौरान दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस केस में फिलहाल 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें 15 साल का एक लड़का भी शामिल है। पुलिस को उसके पास के गन मिली है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को स्थानीय समय 2:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक, गुरुवार रात 12 बजे) फिलाडेल्फिया में एक मस्जिद के पास ईद सेलिब्रेशन इवेंट चल रहा था। इस मौके पर 1 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे, तभी दो गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें करीब 30 राउंड गोलियां चलीं। हालांकि अब तक फायरिंग की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

राजधानी में भी शूटिंग, एक की मौत, 5 घायल

इस बीच अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में भी गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चों सहित 5 लोग घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग की प्रमुख पामेला स्मिथ ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक वाहन से बाहर आए और अचानक सड़क पर खड़े लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में हमलावरों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने की भारत की सराहना : अमेरिकी राजदूत बोले- अगर भविष्य देखना है तो भारत आइए…

संबंधित खबरें...

Back to top button