Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ स्ट्राइक, पलटवार में दागीं मिसाइलें! ट्रंप का दावा- ‘खार्ग आइलैंड तबाह’, वीडियो वायरल

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई का दावा किया है, जिसके बाद ईरान की ओर से जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले की बात कही गई।
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ स्ट्राइक, पलटवार में दागीं मिसाइलें! ट्रंप का दावा- ‘खार्ग आइलैंड तबाह’, वीडियो वायरल
डोनाल्ड ट्रंप ने खार्ग द्वीप तबाह करने को लेकर किया बड़ा दावा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका ने रविवार को ईरान के ठिकानों पर हमला करने का दावा किया। इसके बाद ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की खबर सामने आई है। ईरान ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने खार्ग आइलैंड को पूरी तरह तबाह कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें खार्ग द्वीप पर हमले का दावा किया गया है। वीडियो एनिमेटेड नजर आ रहा है।

ट्रंप ने शेयर किया वीडियो, लिखा- ‘पूरी तरह तबाह’

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में खार्ग द्वीप को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने लिखा कि खार्ग द्वीप के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए हैं। ट्रंप की ओर से शेयर किए गए वीडियो में हमले का एक दृश्य दिखाया गया है। हालांकि, वीडियो के एनिमेटेड होने की बात सामने आ रही है। ट्रंप के इस दावे के बाद अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। अमेरिका की ओर से ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। इसके जवाब में ईरान की ओर से भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करने का दावा किया गया है।

ट्रंप का बड़ा तेल ऐलान! वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर अमेरिका का कंट्रोल, गैस सस्ती होने का दावा

/img/99/1788154441935

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में खार्ग द्वीप को लेकर बड़ा दावा

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने दावा किया कि अमेरिकी हमले के बाद उसने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद जॉर्डन की सेना ने भी अपने हवाई क्षेत्र में मिसाइलों के दाखिल होने की जानकारी दी। जॉर्डन की सेना के मुताबिक, सोमवार को उसके एयरस्पेस में दाखिल हुईं आठ मिसाइलों को रोक दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के सहयोगी देशों और मध्य पूर्व के दूसरे देशों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ने लगी है।

अमेरिका जाने वालों पर ट्रंप का बड़ा वार! दुनियाभर में वीजा अपॉइंटमेंट पर लगा ब्रेक, नई तारीख के लिए करना होगा इंतजार

अमेरिका ने ईरान के लॉन्चरों पर किया हमला

अमेरिकी सेना ने रविवार को ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाने का दावा किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने इस कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के सदस्यों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा था। अमेरिका का कहना है कि इसी गतिविधि को देखते हुए कार्रवाई की गई।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका की खास नजर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में तेल और अन्य सामान की आवाजाही होती है। इसलिए इस इलाके में किसी भी तरह का तनाव पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts