Shocking Case : 8वीं पास फर्जी कांस्टेबल ने असली पुलिस को बनाया शिकार, Verma Surname वाली महिला सिपाहियों के साथ कर डाला भयंकर कांड

बरेली। पुलिस ने बरेली में 8वीं पास फर्जी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर अब तक करीब 12 महिला सिपाहियों को ठग चुका है। उसने शादी का झांसा देकर 10 महिला सिपाहियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उनसे करीब 36 लाख रुपए की ठगी की। उसके खिलाफ 4 महिला सिपाही FIR दर्ज करा चुकी हैं। वहीं, अभी तक 6 महिला पुलिसकर्मियों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
ऑफिशियल वेबसाइट से चुराता था डाटा
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजन वर्मा लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। ठगी के लिए वो पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट से महिला पुलिसकर्मियों का डाटा निकालता था। इससे उसे महिला पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग के बारे में पता चलता था। वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर और पुलिस की वर्दी में अपनी तस्वीरें भेजकर महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देता था। अपने बयान में उसने अब तक 8-10 घटनाओं को कबूल किया है।
Verma Surname की लड़कियों को करता था टारगेट
वह महिला पुलिसकर्मियों में भी खासतौर से वर्मा सरनेम वाली महिलाओं को चुनता था। आरोपी का सरनेम भी वर्मा है, जिस कारण वह बिरादरी का हवाला देकर आसानी से झांसा देने में सफल हो जाता था।एक महिला पुलिस से कर चुका है शादी
आरोपी राजन वर्मा ने एक महिला सिपाही से शादी भी कर ली थी। उसकी सच्चाई सामने आते ही शादी टूट गई। इसके बावजूद उसने अन्य महिला सिपाहियों को अपना शिकार बनाना जारी रखा। बरेली में तैनात एक महिला कांस्टेबल से दोस्ती की। इसके बाद महिला के फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए 23 लाख का लोन भी कराया। जब महिला के खाते से लोन की किस्त कटी तो उसे लोन का पता चला। इसके बाद ही आरोपी का पर्दाफाश हुआ।











