राष्ट्रीय

UP-Punjab Election Results : सीएम योगी ने गोरखपुर शहर में लहराया परचम, 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज कर बनाया यह रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ऐसी पार्टी बन रही है, जो लगातार दूसरी बार बहुमत के दम पर सत्ती में आ रही है। गोरखपुर सदर सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां उन्होंने एक लाख दो हजार वोट से जीत हासिल की है। वहीं कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं।

सीएम योगी की बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के शुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया है।

37 साल बाद टूटा रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में करीब 37 साल बाद ऐसा हो रहा है, जब कोई सरकार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हो रही है। यूपी में 2017 और 2022 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बना रही है। इससे पहले ऐसा साल 1980, 1985 में हुआ था जब कोई सरकार पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हुई थी। तब कांग्रेस ने साल 1980 में 309, 1985 में 269 सीटों के साथ सरकार में आई थी।

जेवर से बीजेपी के धीरेंद्र सिंह की बड़ी जीत

यूपी की जेवर सीट से बीजेपी उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह बड़े वोटों के अंतर से जीत गए हैं। उन्होंने आरएलडी के अवतार सिंह भडाना को 56 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है।

दोपहर 2.30 बजे तक का अपडेट

यूपी- बीजेपी 263, सपा 135, बसपा 2, कांग्रेस 1, अन्य 2

पंजाब- कांग्रेस 20, बीजेपी 2, आप 89, अकाली दल 5, अन्य 1

फिल्लौर में कांग्रेस को जीत

फिल्लौर से कांग्रेस के बिक्रमजीत सिंह चौधरी 12303 वोटों से विजयी हो गए हैं। उन्होंने अकाली दल के बलदेव सिंह खैहरा को हराया। कांग्रेस के बिक्रमजीत सिंह को 48154 व अकाली दल के बलदेव सिंह खैहरा को 35819 वोट मिले।

आदमपुर से कांग्रेस को जीत

आदमपुर से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह कोटली 4567 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने अकाली दल के पवन टीनू को हराया। कांग्रेस के सुखविंदर कोटली को 39373 व शिअद के पवन टीनू को 34779 वोट मिले।

मूसेवाला को मात

विधानसभा क्षेत्र मानसा से आप प्रत्याशी विजय सिंगला को जीत मिल गई है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और गायक सिद्धू मूसेवाला को 63363 मतों के भारी अंतर से हराया।

चन्नी भी हारे

सीएम चरणजीत चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों सीटों से हार गए हैं।

सिद्धू हारे

अमृतसर पूर्वी से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू हार गए हैं। उन्हें आप की जीवन जोत ने हराया।

75 हजार मतों से जीते अमन अरोड़ा

सुनाम सीट पर आप के अमन अरोड़ा 75277 मतों से जीते।

करतारपुर से आप को जीत

जालंधर के करतारपुर से आम आदमी पार्टी के नेता पूर्व डीसीपी बलकार सिंह 4011 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 41651 और कांग्रेस के चौधरी सुरिंदर सिंह को 37130 वोट पड़े।

ये भी पढ़ें- Punjab Election Results : पंजाब में आप की बंपर जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा इंकलाब

डेराबस्सी से जीते कुलजीत रंधावा

डेराबस्सी से आम आदमी पार्टी के कुलजीत सिंह रंधावा जीत गए हैं। पूर्व विधायक विधायक एनके शर्मा ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए कुलजीत सिंह रंधावा को जीत की बधाई दी।

पटियाला में कैप्टन अमरिंदर हारे

पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार हुई है। आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 19 हजार वोटों से मात दी है। चुनाव से पहले ही अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बनाई थी।

ये भी पढ़ें- Punjab Election Result 2022 : AAP की जीत पर विज का तंज, बोले- पंजाब में नशे का कारोबार ज्यादा, इसलिए जीती आम आदमी पार्टी

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को दी बधाई

पंजाब चुनाव नतीजों पर कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, “जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है…पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें…आम आदमी पार्टी को बधाई!!!”

अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ ट्वीट की तस्वीर, लिखा – इंकलाब के लिए धन्यवाद

पंजाब में आम आदमी पार्टी को रुझानों में बड़ी बढ़त मिलने के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

पंजाब में भारी बढ़त पर बोले राघव चड्ढा – जनता ने झाड़ू की जगह चलाया वैक्यूम क्लीनर

रूझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार किया है। जिसके बाद AAP के चंडीगढ़ कार्यालय से जश्न का माहौल है। इस पर AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, “हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।”

 

संबंधित खबरें...

Back to top button