🌤️
--Bhopal, India

UP News : एएनटीएफ ने एक किलो मादक पदार्थ सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, इनमें एक डॉक्टर भी शामिल

Follow on Google News
UP News : एएनटीएफ ने एक किलो मादक पदार्थ सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, इनमें एक डॉक्टर भी शामिल
उत्तर प्रदेश। खीरी जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने 2 तस्करों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से करीब एक किलो मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया है। ये तस्कर नेपाल से तस्करी करके मादक पदार्थों को उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी ऊंचे दामों पर बेचते थे। दोनों तस्करों के साथ एक डॉक्टर भी मिला हुआ था, जो फिलहाल फरार है।

बरामद मादक पदार्थ की कीमत 10 करोड़

पुलिस ने शनिवार को सैधारी गांव के पास एक अस्पताल से दोनों तस्करों को एक किलो मेफेड्रोन (एमडी) के साथ गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक डॉक्टर भी मिला हुआ है, जो अभी फरार है। बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। खीरी के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान राकेश विश्वकर्मा और विक्रम सिंह के रूप में हुई है। फरार आरोपी डॉक्टर का नाम खालिद बताया गया, उसकी तलाशी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

नेपाल से करते थे तस्करी

पूछताछ पर आरोपियों ने कबूल किया कि वो नेपाल से कम दाम में मादक पदार्थ लाते थे और उत्तर प्रदेश के अलावा भारत की अलग-अलग जगहों पर ज्यादा रेट में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपी तस्करी किए गए मादक पदार्थ को बेचने के लिए एक निजी अस्पताल आए थे। पुलिस ने अस्पताल के रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। साथ ही कर्मचारियों से भी पूछताछ किया जा रहा है। एएनटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
icon

Latest Posts